Coffee Bottle Reuse For Decoration: कमरे में रखें सेंटर टेबल को सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मार्केट जैसे शोपीस और डेकोरेटिव आइटम्स घर पर कम खर्च में बना सकती हैं और वह भी कोल्ड कॉफी की बोतल से। आमतौर जब हम दुकान से पैक कोल्ड कॉफी खरीदते हैं, तो वह कांच की बोतल में आती है। इन्हें पीने के बाद इन बोतल को हम वहीं छोड़ आते हैं। वहीं कुछ लोग इन्हें उठाकर घर ले आते हैं।

अगर आपके घर पर कॉफी वाली कांच वाली बोतल रखी है, तो इसकी मदद से खूबसूरत सेंटरपीस बनाएं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे डेकोरेटिव आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद मेहमान पूछ बैठेंगे कि आपने कहां से लिया?

कांच की बोतल से बनाएं रस्टिक जूट स्टाइल शोपीस

अगर आप अपने कमरे की सेंटर टेबल को विंटेज या रस्टिक लुक पसंद है, तो जूट स्टाइल शोपीस बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

जरूरी सामान

  • जूट की रस्सी
  • ग्लू
  • सूखे फूल

कैसे बनाएं?

  • कांच की बोतल के निचले हिस्से से शुरुआत करते हुए ग्लू लगाएं।
  • इसके बाद उसके ऊपर जूट की रस्सी लपेटते जाएं।
  • आप चाहें तो पूरी बोतल को कवर कर सकती हैं या फिर आधा कवर करके छोड़ सकती हैं।
  • अब इसके ऊपर एक छोटा सा रिबन या बटन अपने मनपसंद शेप में चिपकाएं।
  • अब इसके ऊपर सूखे हुए फूल पेस्ट करें।

इसे भी पढ़ें- ब्राउन पेपर बैग का लग गया है ढेर, कूड़ा भरने के बजाय इन 5 कामों में करें इस्तेमाल

फेयरी लाइट बोतल बनाएं

अगर आप चाहती हैं कि रूम की लाइट ऑफ करने के बाद फेयरी लाइट जैसी चमक आए, तो सेंटर टेबल या फिर साइड टेबल के लिए फेयरी लाइट बोतल बना सकती हैं। नीचे जानें तरीका

जरूरी सामग्री

  • कांच की बोतल
  • कॉर्क वाली फेयरी लाइट
  • कलर

कैसे बनाएं?

  • फेयरी लाइट वाली बोतल बनाने के लिए सबसे पहले बोतल का स्टिकर हटाएं।
  • इसके बाद बोतल के अंदर फेयरी लाइट की तार डाल दें।
  • अगर आप इसे और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो इस पर कलर भी कर सकती हैं।
  • अब आप जब लाइट ऑन करेंगी, तो बोतल के अंदर से छनकर रोशनी आएगी।
  • आप इसके लिए अलग-अलग साइज की बोतल इस्तेमाल कर सकती हैं।

कांच की बोतल से बनाएं एलिगेट प्लांटर

 अगर आप अपनी टेबल के लिए एलिगेंट प्लांटर बाजार से खरीदने वाली हैं, तो अभी रूकिए। आप कॉफी वाली बोतल से इसे तैयार कर सकती हैं। नीचे जानें-

जरूरी चीजें

  • एक्रिलिक पेंट या स्प्रे पेंट
  • पेंट ब्रश

कैसे बनाएं?

  • बोतल के अंदर थोड़ा सा पेंट डालें।
  • एक्स्ट्रा पेंट को बाहर निकाल दें।
  • इससे बाहर का कांच चमकता रहेगा।
  • बोतल के बाहर मैट पेंट की 2 कोट्स लगाएं।
  • सूकने के बाद इस पर बारीक कोई ड्राइंग बनाएं।
  • अब इसमें ताजे गुलाब, मनी प्लांट या फूल रखें।

इसे भी पढ़ें- Leftover Mango Pits Reuse Ideas: अरे रुकिए! क्या आप भी फेंक देती है आम की गुठली? ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Pinterest