दिवाली रोशनी और सजावट का त्योहार है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को नया लुक देने के लिए डेकोर की नई चीजें खरीदते हैं, तो कुछ पुरानी चीजों को नया रूप देकर घर सजाते हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस त्योहर मेहमान आपके घर की सजावट देखकर तारीफ करें तो जान लीजिए बाजार में होम डेकोर के लिए कैसी चीजें मिल रही हैं?
दिवाली पर घर को इन चीजों से सजाएं
दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग घर के हर कोनों को रोशनी से सजाते हैं। नई कालीन, चादर, पर्दे, कुशन के नए कवर, दीवारों पर नया रंग, तोरण, लटकन आदि क्या नहीं खरीदते। तरह-तरह की लाइट्स, दीपक, लैंटर्न, टेबल लैंप्स आदि दिवाली की रात की सजावट के मुख्य बिंदू होते हैं। कुछ लोग हाथों से बनी चीजों से सजावट करके घर में अपनेपन का एहसास लाते हैं। इस साल बाजार में पारंपरिक चीजों के अलावा कई नए तरह के डेकोर आइटम्स ट्रेंड कर रहे हैं, आप चाहें तो इन चीजों को उपहार के तौर पर भी दे सकते हैं।
image credit- magnific
1. स्टेटमेंट लाइटिंग
आजकल स्टेटमेंट लाइटिंग ट्रेंड में है। दरअसल, ढेर सारी छोटी एलइडी लाइटों की जगह एक बड़ा और खूबसूरत हेंगिंग लैंप या स्टेटमेंट लाइट लगाने का ट्रेंड चल रहा है। यही नहीं, पारंपरिक चाइनीज लड़ियों की जगह अब नियान फ्लेक्स और डिजिटल रोप लाइट्स ने ले ली है। इसके अलावा, दिवाली पर मोबाइल ऐप या रिमोट से कंट्रोल होने वाली स्मार्ट एलइडी स्ट्रीप्स की मांग भी बढ़ रही है।
2. लैंप्स का सेट
लैंप्स किसी भी घर को एंटीक लुक देते हैं। आजकल कोर्डलेस या रिचार्जेबल लैंप्स पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे लैंप्स की लाइट्स में गर्माहट होती है और मीठी सी रोशनी भी आती है। आप इन्हें अपने बेडरूम के साइड टेबल या डाइनिंग टेबल पर भी रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना पटाखों के भी जगमगाएगा त्योहार, जानिए नो-पॉल्यूशन वाली दिवाली मनाने के बेस्ट आइडियाज
3. पत्थर की ट्रे या उर्ली
दिवाली के मौके पर घरों में दीपक और फूल सजाने के लिए ट्रे या उर्ली का इस्तेमाल किया जाता है। आपने देखा होगा पीतल की उर्ली में फूल, कैंडल आदि रखकर सजाया जाता है। आप चाहें तो प्रवेश द्वार या फिर रंगोली के बीच में इसे रख सकते हैं।
4. हाथों से बने कुशन कवर
हस्तशिल्प में सिलाई-बुनाई, पेंटिंग की चीजें इन दिनों लोकप्रिय हो रही हैं। हाथों की कढ़ाई से बुने कुशन कवर घर में अपनापन का एहसास लाते हैं।
image credit- ai
5. चांदी या पीतल की मूर्तियां
चांदी या पीतल की एंटीक मूर्तियां निवेश का बेहतरीन विकल्प है और इन्हें डेकोर स्टेटमेंट भी कहा जाता है। कई घरों में सीढ़ियों के पास या डाइनिंग हाल में बड़ी-बड़ी मूर्तियां होती हैं तो कुछ लोग छोटे स्टैच्यू जैसे शोपीस रखते हैं।
6. कोनों को करें रोशन
बालकनी, हाल के कोनों को खाली न रखकर वहां प्लांटर या बड़े पाट्स रख सकते हैं, जिनमें बड़े ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जा सकते हैं। यह केवल दिवाली के लिए नहीं, बल्कि पूरे साल घर में ताजगी का एहसास देते हैं।
7. लैंटर्न या कैंडल स्टैंड
आजकल बाजार में एंटीक स्टाइल के कैंडल स्टैंड और लैंर्टन उपलब्ध है। कई लोग लैंटर्न को हॉल के बीचों-बीच लटकाना पसंद करते हैं तो कई लोग उसे टेबल पर रखते हैं। दिवाली के मौके पर कैंडल स्टैंड में कैंडल जलाकर बालकनी या फिर डाइनिंग टेबल के बीचों-बीच रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2026: घर लाएं चांदी की ये 5 काम की चीजें, पूजा की थाली से लेकर घर की बढ़ेगी शोभा
दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हर कोई बजट की चिंता किए बगैर कुछ ना कुछ नया जरूर खरीदते हैं। कई लोग पूरे साल घर के डेकोर बदलने के लिए इस त्योहार का इंतजार करते हैं। जरूरी नहीं है कि केवल घर में नया रंग करवाने से या फर्नीचर खरीदकर लाने से ही घर नए जैसा दिखेगा, लेकिन ये सारी छोटी-छोटी सजावटी चीजें लाने से भी घर का लुक बदलता है और एक नयेपन का एहसास होता है। - होम डेकोर एक्सपर्ट सोनिया जे वबेजा
लेखिका- सुमन अग्रवाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
