दिवाली का त्योहार आते ही घरों में खरीदारी की तैयारी शुरू हो जाती है। दिवाली से पहले धनतेरस आता है। इस दिन कोई सोना-चांदी खरीदता है, तो कोई घर के लिए नए बर्तन और दूसरी चीजें लेता है, लेकिन इस मौके पर आप अपने घर की खास महिलाओं यानी मां, पत्नी या बहन को भी कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं। आखिर त्योहार की खुशी अपनों के साथ बांटने से ही बढ़ती है।
ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस पर घर की लक्ष्मी को कुछ ऐसा देना चाहती हैं, जो उनके काम भी आए और उन्हें स्पेशल महसूस भी कराए, तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शंस लेकर आए हैं। जरूरी नहीं कि हर बार गिफ्ट बहुत बड़ा हो, बस वह उनकी पसंद और जरूरत का होना चाहिए।
धनतेरस पर घर की लक्ष्मी को क्या गिफ्ट दें?
हम आपको दे रहे हैं ऐसे ही 5 गिफ्ट आइडियाज, जिन्हें आप धनतेरस पर दे सकते हैं।
image credit- amazon
1. प्रीमियम पीतल की पूजा थाली सेट
अगर आपकी मां या पत्नी को पूजा-पाठ करना पसंद है, तो उनके लिए पीतल की सुंदर पूजा थाली एक अच्छा गिफ्ट हो सकती है। प्रीमियम डिजाइन वाली पूजा थाली देखने में भी अच्छी लगेगी और त्योहारों पर पूजा में काम भी आएगी। इसे धनतेरस के साथ-साथ दिवाली और दूसरे खास मौकों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बस गिफ्ट खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें।
- थाली का डिजाइन सुंदर और पसंद के हिसाब से हो।
- सेट में पूजा के काम आने वाली जरूरी चीजें शामिल हों।
- थाली की फिनिशिंग और क्वालिटी अच्छी हो।
2. नाम या खास मैसेज वाला सिल्वर कॉइन
धनतेरस पर सोने-चांदी की चीजें खरीदने का रिवाज सदियों से चलता आ रहा है। ऐसे में कस्टमाइज्ड सिल्वर कॉइन भी गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा। आप ऐसा कॉइन खरीद सकते हैं जिस पर नाम, कोई खास डेट या छोटा सा मैसेज लिखा हो। इससे गिफ्ट में एक पर्सनल टच भी आएगा। आप इसे मां, पत्नी या बहन किसी को भी दे सकते हैं। बस कॉइन खरीदते समय उसकी प्योरिटी, वेट और उस पर दी गई जानकारी जरूर देख लें।
image credit- magnific
3. सोने की चेन से करें उन्हें सरप्राइज
अगर आप इस धनतेरस पर कुछ खास और यादगार देना चाहते हैं, तो सोने की चेन भी सही रहेगा। यह ऐसा गिफ्ट है जिसे आपकी मां, पत्नी या बहन अपनी पसंद के कपड़ों के साथ पहन सकती हैं। आप उनकी पसंद के हिसाब से सिंपल या थोड़ा डिजाइन वाला पैटर्न देख सकते हैं। अगर आप सोने की चेन खरीद रहे हैं ताे कुछ चीजें जरूर चेक कर लेनी चाहिए-
- चेन का वेट और कीमत पहले देख लें।
- हॉलमार्क और HUID जरूर देखें।
- बिल जरूर लें।
- ऐसा डिजाइन लें जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सके।
4. ज्वेलरी ऑर्गनाइजर भी है अच्छा ऑप्शन
अगर आपकी मां, पत्नी या बहन को ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो उनके लिए ज्वेलरी ऑर्गनाइजर भी काम का गिफ्ट हो सकता है। इसमें वो अपनी अंगूठियां, इयररिंग्स, चेन और दूसरी छोटी ज्वेलरी अलग-अलग रख सकती हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से छोटा बॉक्स या कई हिस्सों वाला ऑर्गनाइजर खरीद लें।
5. ब्रास क्रॉकरी और कटलरी सेट करें गिफ्ट
अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं, तो ब्रास यानी पीतल का क्रॉकरी और कटलरी सेट भी सही रहेगा। यह गिफ्ट उन लोगों को पसंद आएगा जिन्हें घर में सुंदर बर्तन रखना अच्छा लगता है। इसे खास मौकों पर इस्तेमाल किया जा सकता है या घर की डेकोरेशन में भी रखा जा सकता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
