नवजात शिशुओं को बुरी नजर से बचाना बेहद जरूरी माना जाता है। इसके लिए सदियों से बच्चों को काजल का टीका लगाने की प्रथा चली आ रही है। अक्सर माता-पिता बच्चे के माथे या कान के पीछे एक छोटा सा काला टीका लगा देते हैं, लेकिन आजकल इस पुराने तरीके को थोड़ा ट्रेंडी और क्यूट लुक दिया जा रहा है, जिससे बच्चा नजर से भी बचा रहे और उसकी मासूमियत और ज्यादा बढ़ जाए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों के माथे पर काजल लगाने के 3 बेहद खूबसूरत और यूनिक डिजाइंस कौन-से हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1. माथे पर चांद-तारा डिजाइन (Star-Shaped Kajal Motif)

यदि आप अपने बच्चे के माथे पर गोल बिंदी या साधारण टीका लगाकर बोर हो चुके हैं, तो यह स्टार या तारा डिजाइन एक बेहतरीन और ट्रेंडी ऑप्शन है। 

इस डिजाइन में बच्चे के माथे पर आइब्रों के ठीक ऊपर बाईं या दाईं तरफ एक छोटा, साफ और सुंदर स्टार बनाया जाता है। 

2. ट्विन स्टार या डबल नजर का टीका 

कुछ घरों में मान्यता होती है कि केवल एक टीका काफी नहीं होता, इसलिए लोग बच्चे को एक से अधिक जगहों पर काजल लगाते हैं। ऐसे में डबल स्टार डिजाइन आपके बच्चे पर बहुत प्यारा लग सकता है। इसमें माथे के एक तरफ दो छोटे-छोटे स्टार्स को एक साथ मिलाकर या थोड़े गैप पर बनाया जाता है। यह डिजाइन खासकर तब बहुत खूबसूरत लगता है जब बच्चा जाग रहा हो और उसकी आंखें खुली हों। 

इसे भी पढ़ें - Exam Time Parenting: बच्चों की एग्जाम के टाइम पेरेंट्स भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना उनकी स्टडी पर पड़ेगा असर

 3. फोर-पॉइंटेड क्लासिक स्टार डिजाइन

नजर के लिए यह फोर-पॉइंटेड स्पार्कल स्टार डिजाइन सबसे बेस्ट चॉइस है। यह डिजाइन चार कोनों वाले एक चमकते हुए स्टार जैसा दिखाई देता है। इसे माथे के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा साइड में बनाया जाता है। 

जब बच्चा सो रहा होता है या आप उसकी कोई प्रोफेशनल फोटोग्राफी करा रहे होते हैं, तब यह डिजाइन फोटो में बेहद खिलकर आता है।

इसे भी पढ़ें - बाजार से क्यों खरीदना महंगा और केमिकल वाला क्ले, घर पर जब 4 चीजों से मिनटों में कर सकती हैं तैयार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik