Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

बाजार से क्यों खरीदना महंगा और केमिकल वाला क्ले, घर पर जब 4 चीजों से मिनटों में कर सकती हैं तैयार

क्राफ्ट बनाने के लिए क्ले का इस्तेमाल बेहद आम है। इसकी मदद से आप अपनी पसंद की डिजाइन आसानी से बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको घर पर केमिकल फ्री क्ले बनाना का तरीका बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-06-10, 14:29 IST
Chemical-free modeling clay make home

Homemade Modeling Clay: बच्चों को खेलने के लिए रंग-बिरंगी क्ले बहुत पसंद होती है। वे इससे अपनी पसंद की आकृतियां और खिलौने आसानी से बना सकते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाली क्ले महंगी और केमिकल वाली होती है। अब ऐसे में ध्यान देना पड़ता है कि बच्चे कहीं खेल-खेल में इसे खा न लें या फिर आंख में न लगा लें। ऐसा इसलिए क्यों कि इसमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स और सिंथेटिक खुशबू मिली होती है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन आप चाहे, तो इसे घर पर बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि केमिकल फ्री क्ले बनाने की लिए जरूरी चीजें क्या हैं?

जरूरी चीजें

इसे भी पढ़ें- Baby Toys Reuse Ideas: बच्चों के पुराने खिलौने नहीं बेकार, बनाएं घर के लिए क्यूट डेकोरेशन पीस

घर पर कैसे बनाएं क्ले?

Clay kaise banaye

  • क्ले बनाने के लिए सबसे पहले नॉनस्टिक पैन लें।
  • अब इसे गैस पर रखें और इसमें ग्लू डालें।
  • फिर इसमें नारियल का तेल और विनेगर मिलाएं।
  • सभी चीजों को मिलाते हुए इसमें कॉर्नफ्लोर डालें।
  • इसके बाद गैस की फ्लेम को स्लो कर दें।
  • सारी चीजों को अच्छी तहर मिलाते हुए चलाएं, जब तक पैन से अलग न होने लग जाए।
  • पूरा मिश्रण जब पैन से अलग होने लगे और इलास्टिक जैसा खिंचने लगे, तो ये बनकर तैयार है।
  • अब इसे पैन से निकालकर कॉर्नफ्लोर की डस्टिंग करें।
  • फिर आटा की तरह इसे गूंथ लें।

कलरफुल क्ले कैसे बनाएं?

clay making tips

  • अब इस सफेद रंग के क्ले में अपनी मनपसंद का रंग मिलाकर अच्छे से गूंथे।
  • अगर आप क्ले में खुशबू चाहती हैं, तो अपनी पसंद का एसेंस मिलाएं।
  • कॉर्न स्टार्च की जगह इसे गूंथते समय हाथ में पेट्रोलियम जेली या फिर बेबी ऑयल लगा सकती हैं।
  • क्ले को हमेशा हल्के नमी वाले कपड़े में लपेटकर रखें।
  • इसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर या जिपर पैक में लॉक करके फ्रिज में रखें।

इसे भी पढ़ें- कबाड़ में फेंकने जा रही हैं बच्चों की टूटी गाड़ियां, तो पहले ये कमाल के हैक्स पढ़ लें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।