जब अचानक शर्ट का बटन टूट जाता है तो उस वक्त सोचते हैं कि क्या करें? ऐसे मौके पर अगर घर या ऑफिस में सुई-धागा न मिले, तो टेंशन होना एक आम बात है, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बिना सिलाई के भी आप कुछ ही सेकंड्स में इस परेशानी को ठीक कर सकती हैं। जी हां, यहां कमाल के इमरजेंसी लाइफ हैक्स दिए गए हैं जो आपका काम आसान बना देंगे। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शर्ट का बटन अगर टूट जाए तो क्या करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

अगर बटन टूट जाए तो क्या करें?

  • जब सुई-धागा पास न हो, तो सेफ्टी पिन सबसे बड़ा लाइफसेवर साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए टूटे हुए बटन को शर्ट के अंदर डालें। 

अब शर्ट के अंदरूनी हिस्से की तरफ से सेफ्टी पिन को बटन के पीछे बने छेद में फंसाते हुए कपड़े के साथ लॉक कर दें। इस हैक को अगर बाहर से देखेंगे तो बिल्कुल नेचुरल और साफ लगता है। किसी को पता भी नहीं चलेगा कि बटन सिलाई से नहीं बल्कि पिन से टिका है। 

  • अगर बटन के पीछे पिन लगाने की जगह नहीं है तो डबल-साइडेड टेप या फैब्रिक ग्लू आपके काम आ सकता है। ऐसे में बटन वाली जगह पर टेप का एक छोटा सा टुकड़ा चिपकाएं और उसके ऊपर बटन को मजबूती से दबा दें।
  • यदि आपके पास फैब्रिक ग्लू है, तो उसकी एक बूंद बटन के पीछे लगाकर कपड़े पर चिपका दें और कुछ सेकंड के लिए दबाकर रखें। यह तरीका खासकर उन कपड़ों के लिए बेस्ट है जहां पिन छुपाना मुश्किल होता है। यह आपको तुरंत परफेक्ट और क्लीन लुक देता है।

  • ऑफिस डेस्क पर सुई-धागा मिलना मुश्किल है, लेकिन पेपर क्लिप आसानी से मिल जाती है। एक छोटी पेपर क्लिप को सीधा करके एक छोटा सा तार जैसा बना लें। इस तार को बटन के छेदों से निकालें और फिर शर्ट के कपड़े के पार ले जाएं।

इसे भी पढ़ें - कोट की स्लीव्ज में क्यों होते हैं तीन बटन, क्या आपको पता है इनका नाम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik