Bhai Dooj 2026 Gift Ideas: भाई दूज पर हर भाई की एक ही टेंशन होती है कि बहन के लिए कुछ स्पेशल लिया जाए, लेकिन पॉकेट भी खाली न हो। अगर आप भी सोच रहे हैं कि 500 रुपये में क्या अच्छा लगेगा तो टेंशन छोड़ दीजिए।

इस भाई दूज पर बहनों को महंगा गिफ्ट नहीं बल्कि इमोशन गिफ्ट दें। ऐसा गिफ्ट जो रोज काम आए और देखकर बहन को आपकी याद आए। हम आपके लिए ऐसे ही 5 प्यारे और बजट फ्रेंडली आइडियाज लेकर आए हैं, जो हर बहन को पसंद आएंगे। आइए यहां देखते हैं लिस्ट।

भाई दूज पर बहनों को दें ये 5 गिफ्ट

इस साल भाई दूज पर आप भी ये सोच रहे हैं कि बहन को क्या दिया जाए, तो हम आपके लिए कुछ शानदार गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं।

1. क्यूट कोट्स वाला कॉफी मग

सुबह की चाय या कॉफी के साथ जब बहन इस मग में आपकी फोटो या 'Best Sister' जैसा कोट देखेगी तो उसका दिन बन जाएगा। सिरेमिक मग टिकाऊ भी होता है और पर्सनलाइज करवाने का ऑप्शन भी मिलता है।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹250 - ₹400

image credit-magnific

2. वुडन फोटो फ्रेम

फोन में तो हजारों फोटो होते हैं, लेकिन एक फ्रेम में लगी बचपन की फोटो का फील ही अलग है। लाइट वुड या हार्ट शेप वाला फोटो फ्रेम बहन अपनी स्टडी टेबल या दीवार पर लगा सकती है और वह हमेशा रहेगा। आप चाहें तो साथ में एक छोटा सा हाथ से लिखा नोट भी दे सकते हैं।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹200 - ₹350

image credit-magnific

3. पॉकेट मिनी परफ्यूम

बड़ी परफ्यूम बोतल महंगी होती है, लेकिन मिनी पॉकेट परफ्यूम सेम फ्रेगरेंस देता है और पर्स में आसानी से आ जाता है। रोज, वनीला या बेली फ्रेश फ्लेवर लड़कियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। कॉलेज या ऑफिस जाने वाली बहन के लिए ये बेस्ट है।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹199 - ₹450

image credit-magnific

4. ब्रेसलेट और इयररिंग कॉम्बो

ज्वेलरी का मतलब सोना नहीं, एक सिंपल सा ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट या छोटे-छोटे झुमके भी आउटफिट को पूरा कर देते हैं। आजकल ट्रेंडी ईविल आई ब्रेसलेट या पर्ल वाले इयररिंग हर लुक के साथ चल जाते हैं।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹150 - ₹400

image credit-magnific

5. मिनी स्किन केयर किट

त्योहारों में भागदौड़ से स्किन फीकी पड़ जाती है। एक छोटी सी स्किन केयर किट - जैसे लिप बाम, फेस मिस्ट या शीट मास्क का सेट बहन को दें। यह गिफ्ट आपकी बहनों को बहुत पसंद आएगा और वो इसे देखकर काफी खुश हो जाएंगी।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹300 - ₹500

image credit-magnific

गिफ्ट देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

भाई दूज पर बहनों को गिफ्ट देने से पहले नीचे बताई गई बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • गिफ्ट को सिर्फ पन्नी में न दें, ₹20 का क्राफ्ट पेपर और रिबन से पैकिंग प्रीमियम लगेगी।
  • परफ्यूम और स्किन केयर लेते वक्त एक्सपायरी डेट और स्किन टाइप जरूर चेक करें।
  • ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो भाई दूज से 5-6 दिन पहले ऑर्डर करें ताकि डिलीवरी लेट न हो।
  • गिफ्ट के साथ एक छोटा सा हाथ से लिखा लेटर जरूर रखें, वही असली याद बनता है।

इस भाई दूज पर महंगे गिफ्ट के चक्कर में मत पड़िए। याद रखिए, बहन को कीमत नहीं, आपका प्यार और यादें चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- Gemini