मॉनूसन में जब बारिश की बौछार कई बार घर की बालकनी से होकर अंदर तक आने लगती है तब वातावरण और ज्यादा खुशनुमा लगने लगता है। कई बार बालकनी में लगे हुए खूबसूरत पौधे और ज्यादा अच्छे दिखाई देने लगते हैं। बालकनी में लगे हुए कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो सिर्फ किसी खास मौसम में ही अपनी खूबसूरती दिखा पाते हैं। ऐसे ही मॉनसून में कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनमें खूबसूरत फूल दिखाई देने लगते हैं और बालकनी को बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव बना देते हैं। मुख्य रूप से जून जुलाई यानी मॉनसून फ्लावर गार्डन के लिए आप कुछ पौधों को लगा सकती हैं जो आपकी बालकनी को हरा-भरा और फूलों से भरपूर दिखाते हैं। इन पौधों में जैसे ही बारिश की बूंदें पड़ने लगती हैं, इनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानें ऐसे कुछ पौधों के बारे में जो आपको मॉनसून में लगाने चाहिए और इससे बालकनी भी खूबसूरत लगेगी।
जीनिया
जीनिया एक ऐसा पौधा है जो आपकी बालकनी को मॉनसूरन में बहुत खूबसूरत दिखाता है। जीनिया बहुत ज्यादा अच्छे ब्राइट कलर्स में आते हैं। इनमें से लाल, नारंगी, पीला, सफेद और बैंगनी जैसे बहुत से शेड्स आते हैं। इन फूलों को धूप पसंद होती है और आप इसे बीज से भी लगा सकती हैं।
इस पौधे को आप इसकी कलम से भी लगा सकती हैं। एक 8 से 10 इंच के गमले में कम से कम दो जीनिया के पौधे लगाए जा सकते हैं, जिससे एक ही गमले में दो अलग रंगों के फूल खिलते हैं और बालकनी भी बहुत सुंदर लगती है।
बाल्सम
बाल्सम आपकी बालकनी को खूबसूरती बढ़ाने वाला एक और खूबसूरत पौधा माना जाता है। यह छायादार बालकनी और गमलों के लिए बहुत उपयुक्त, पौधा माना जाता है। इसे मॉनसून में आसानी लगाया जा सकता है और इसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। बाल्सम एक ऐसा पौधा है जो नम, छायादार परिस्थितियों में अच्छी तरह पनपता है। इसी वजह से इस पौधे को मॉनसून में बढ़ने वाले पौधों में से एक माना जाता है। इसके रंग-बिरंगे बालकनी को और ज्यादा खूबसूरत दिखाते हैं।
गेंदा
गेंदे के फूल मॉनसून में खिलने वाले पौधों में से एक है। वैसे तो ये पौधा किसी भी मौसम में खिलता है, लेकिन मॉनसून में गेंदे में और ज्यादा फूल खिलने लगते हैं और बालकनी खूबसूरत दिखती है। यही नहीं मॉनसून के कीटों को दूर भगाने के लिए भी गेंदे का पौधा बालकनी में लगाया जाता है।
गेंदे में भी कई रंग और वैरायटी आती हैं और आप इसे मॉनसून में बीज से आसानी से ऊगा सकती हैं। इसके बीजों को गमले में डालकर बालकनी में रखे दें और ये बारिश के पानी से बहुत जल्दी बढ़ने लगता है और इसमें बहुत से फूल खिलने लगते हैं जो बालकनी को खूबसूरत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- एक गेंदे के फूल से उगेंगे 10-15 पौधे, बस 2 मिनट का करना होगा यह काम; माली ने बताई है ट्रिक
गुड़हल
गुड़हल का पौधा वैसे तो किसी भी मौसम में बहुत खूबसूरत फूल देता है, लेकिन जब इस पौधे को मॉनसून में बालकनी में लगाया जाता है, तो ये बहुत खूबसूरती से खिलता है और बालकनी की शोभा बढ़ाता है। इस मौसम में गुड़हल दो तरीकों से लगाया जा सकता है।
इसे आप कटिंग से लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कम से कम 6 इंच डाल की जरूरत होगी। आप इससे नया पौधा ऊगा सकती हैं और बालकनी को खूबसूरत बना सकती हैं। गुड़हल की कलम को लगाने के लिए आप कंटेनर में पानी लें और इस कलम के आधे हिस्से को पानी में डुबाकर हल्की रोशनी में रख दें 15 दिनों में गुड़हल में जड़ें निकलने लगेंगी और पौधा तैयार हो जाएगा।
अगर आप भी मॉनसून में बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यहां बताए पौधे लगाकर मॉनसून में घर की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
