Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

Rainy Season Flowers: मानसून में लगाए जाते हैं 5 पौधे, एक बार लगाने के बाद पूरे साल रहते हैं हरे-भरे

अगर आपको गार्डनिंग पसंद है और आप अपने बगीचे को कुछ पौधों से भरना चाहता हैं, तो यह सही समय है। क्योंकि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो किसी और मौसम में लगाए जाने की तुलना में बरसात के मौसम में अधिक तेजी से बढते हैं।  
Updated:- 2024-07-19, 14:56 IST
image

देश के लगभग हर हिस्से में बारिश शुरू हो गई है। लगभग हर दिन बारिश देखने को भी मिल रही है।मानसून की वजह से हमारे बगीचे के पेड़ों में भी एक अलग सी ताजगी देखने को मिल रही है। पौधों के लिए बारिश का मौसम अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह  बिल्कुल हरे-भरे दिखाई देने लगते हैं। लेकिन एक तरफ जहां कुछ पौधे बारिश में खराब हो जाते हैं, तो कई ऐसे पौधे हैं, जिनकी ग्रोथ ही बारिश के मौसम में अच्छे से होती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे, जो बारिश के मौसम में अच्छे से खिलते हैं। इन पौधों को इसी मौसम में उगाना अच्छा होता है। 

मधुमालती बेल (Combretum Indicum)

Combretum Indicum

रंग-बिरंगे फूलों वाले इस पौधे को लगाना का सबसे सही समय मानसून हो सकता है। क्योंकि यह पौधा धीरे-धीरे एक बड़ा आकार ले लेता है। यह एक ही पेड़ है. लेकिन उसके लाल, सफेद, गुलाबी फूल और उनकी खुशबू मन को भाते हैं। इसे आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं, यह घर के गार्डन की खूबसूरती के साथ-साथ खुशबू भी फैलाएगा। 

इन प्लांट्स को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। एक बार आप इसे अपने गार्डन में लगा दें, तो पूरे साल यह आपके गार्डन को हरा-भरा रखेगी। 

इसे भी पढ़ें- बारिश में किन पौधों को घर से बाहर रखना ठीक नहीं, जानें

 

मधुकामिनी (Orange Jessamine)

Orange Jessamine

यह  फूल मोगरा की तरह नजर आता है, हालांकि इसकी खुशबू वैसी नहीं होती। इसकी पत्तियां थोड़ी मोटी होती है और फूलों का आकार भी थोड़ा सा बड़ा होता है। लेकिन इसे भी बारिश के मौसम में लगाना अच्छा होता है। यह सदाबहार पौधा है, जो पूरे साल अच्छे से बढ़ता है। लेकिन अगर आप इसे बारिश में लगाते हैं, तो इसकी ग्रोथ तेजी से होगी, क्योंकि मानसून का मौसम में पौधों के लिए अच्छा होता है। बारिश में पौधा का ख्याल रखना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें- भारी बारिश से पौधों को बचाने और देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

गुलमेहंदी (Rosemary)

Rosemary

यह पौधा भी बारिश के मौसम में अच्छे से बढ़ता है। यह दो महीने में बढ़ने लगता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस पौधे को धूप की भी जरूरत होती है। इसलिए आप इसे ऐसी जगह रखे, जहां इसपर अच्छी मात्रा में सूर्य की किरण पड़े।

इसके अलावा आप पुदीने का पौधा और बेगोनिया पौधा एक जो एक फूलदार पौधा होता है, इसे भी लगा सकते हैं। यह बरसात के मौसम में तेजी से बढ़ाते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।