भारतीय महिलाएं हमेशा सस्ती और अच्छी चीजों की तलाश में होती हैं। ऐसे में उन्हें सस्ते मार्केट एक्सप्लोर करना भी बहुत पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और सस्ते में अच्छी-अच्छी चीज खरीदना पसंद करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे फेमस मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर एक से एक लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ट्रॉली बैग्स खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इस फेमस बाजार के बारे में।
बैग्स के लिए फेमस बाजार
अगर आप मुंबई की रहने वाली हैं या किसी काम से मुंबई घूमने के लिए जा रही हैं, तो घूमने के साथ-साथ और अपने काम करने के अलावा महात्मा ज्योतिबा फुले मंडई या क्रॉफर्ड मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां से आअलग अलग वेराइटी में आने वाले बैग्स अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं। यहां से आप ट्रैवल बैग्स से लेकर साधारण बैग्स भी खरीद सकती हैं।
महात्मा ज्योतिबा फुले मंडई या क्रॉफर्ड मार्केट
अगर आपकी कोई छोटी-मोटी बैग्स की दुकान है, तो आप मुंबई के इस फेमस बाजार से थोक के भाव में खरीदकर अपनी शॉप पर इन बैग्स को बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। जब भी आप इस बाजार से ट्रॉली बैग खरीदे, तो बारगेनिंग जरूर करें। इससे आपको चीजों के दाम और कम रेट पर मिल जाएंगे।
मिलेगी हर तरह की वेराइटी
आप यहां से स्मॉल साइज के ट्रॉली बैग से लेकर बड़े साइज के ट्रॉली बैग भी बजट में खरीद सकती हैं। इस बाजार में आपको कई ब्राइडल बैग्स और ट्रॉली बैग्स कम कीमत पर मिल जाएंगे। आप किसी को गिफ्ट में देने के लिए भी इस बाजार से बैग्स खरीद सकती हैं। आप चाहे, तो इस बाजार से नॉर्मल स्कूल, कॉलेज और अलग-अलग तरह के हैंडबैग भी थोक में खरीद सकती हैं।
ऐसे पहुंचे इस बाजार तक
यह मार्केट रविवार को पूरी तरह बंद रहता है। संडे के दिन जानें से बचे। इस बाजार तक आप आसानी से पहुंच सकती हैं। यह बाजार दक्षिण मुंबई के किला इलाके में मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने लगता है। यहां जानें के लिए आप सबसे पहले रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से पर्सनल टैक्सी या कैब बुककर सकती हैं। इसके अलावा आपको लोकल बस और लोकल ट्रैन भी मिल जाएगी, जो इस बाजार तक आसानी से पहुंचा देगी।
यह भी पढ़ें- मुंबई के इन मार्केट में मिलते हैं बड़े ब्रांड्स के हूबहू कॉपी बैग्स, जानें लोकेशन और बजट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
