हम सभी अपने घरों काे सजाकर रखना चाहते हैं। इसके ल‍िए कई तरह के डेकोरेट‍िव पीस रखते हैं। कुछ लोग पेड़ पौधरे लगाते हैं, कुछ अच्‍छे कलर से घर को पेंट करवाते हैं और न जाने क्‍या-क्‍या तरीके अपनाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है क‍ि सब कुछ अच्‍छे से करने के बाद भी हमारा घर वैसा नहीं द‍िखता है जैसा हम चाहते हैं। आमतौर पर लोग घरों को सजाने का ही तरीका बताते हैं, लेक‍िन कुछ गलत‍ियां हम अंजाने में करते हैं ज‍िससे खूबसूरती उतनी आ नहीं पाती है।

ऐसे में हम आपको उन आम गलत‍ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा लोग घरों को सजाने में करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-

जरूरत से ज्यादा चीजें सजा लेना

कई लोग घर को सुंदर बनाने के एक्‍साइटमेंट में हर कोने में शोपीस, फोटो फ्रेम, आर्टिफ‍िश‍ियल फ्लावर्स या दूसरे डेकोरेट‍िव आइटम्‍स रख देते हैं। इससे घर ज्‍यादा भरा-भरा द‍िखने लगता है। आप जगहों को थोड़ा खाली भी छोड़ें। इससे घर में स्‍पेस भी बना रहेगा और खूबसूरती भी कायदे से नजर आएगी।

गलत साइज का फर्नीचर

कमरे के ड‍िजाइन के हिसाब से फर्नीचर लेना बहुत जरूरी होता है। अगर छोटा कमरा हो और उसमें बहुत बड़ा सोफा या हैवी फर्नीचर रख दिए जाएंगे, तो जगह कम लगने लगेगी। वहीं बड़े कमरे में बहुत छोटा फर्नीचर भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए हमेशा कमरे के साइज देखकर ही फर्नीचर रखें।

लाइटिंग पर ध्यान न देना

लाइट‍िंग आपके घर का पूरा लुक बदल सकता है, लेकिन कई लोग केवल एक ट्यूबलाइट या एक बल्ब ही लगा लेते हैं। बहुत तेज या बहुत कम रोशनी दोनों ही घर के लुक को ब‍िगाड़ सकते हैं। इसल‍िए अलग-अलग जगहों पर लाइटिंग जरूर करें। इससे भी आपका घर सुंदर द‍िखेगा।

बहुत ज्यादा कलर्स का इस्तेमाल करना

सही कलर्स घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा कलर्स का इस्तेमाल करने से भी घर सही नहीं लगता है। अगर एक ही कमरे में बहुत सारे कलर्स एक साथ द‍िखेंगे तो कमरा द‍िखने में भद्दा लग सकता है।

सफाई को नजरअंदाज करना

चाहे घर को कितना भी सुंदर क्यों न बनवा लें, अगर वहां सफाई नहीं है तो उसका पूरा लुक खराब हो सकता है। धूल जमे फर्नीचर, गंदे पर्दे, बिखरी हुई चीजें और दाग वाले कुशन से घर भी गंदा लगता है। इसल‍िए घरों की सफाई करना बहुत जरूरी है।

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि आपका घर सबसे सुंदर द‍िखे तो डेकोरेट करते समय ऊपर बताई गई गलत‍ियों को करने से बचना चाह‍िए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik