अगस्त के महीने में एक नहीं बल्कि कई त्योहार, राष्ट्रीय उत्सवों और सांस्कृतिक आयोजन होने वाले हैं। इसके चलते इस महीने देश के कई राज्यों में बैंकों में लंबी छुट्टियां होने वाली हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अगस्त के महीने में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 10 से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेगा। हालांकि, ये छुट्टियां एक साथ किसी एक राज्य के लिए नहीं है। नीचे लेख में जानें जानकारी।
अगस्त में बैंक की लंबी छुट्टियां क्यों हैं?
अगस्त महीने से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इसमें केर पूजा, तेंडोंग ल्हो रम फात, देशभक्त दिवस, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष (शहंशाही), महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम, मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन), ईद-ए-मिलाद या बारावफात या मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन), तिरुवोनम जैसे त्योहारों के कारण राज्यवार बैंक बंद रहेंगे। यह ध्यान रखना जरूरी है कि बैंक शाखाओं के बंद रहने की अवधि राज्यों के अनुसार अलग-अलग होगी।
इसे भी पढ़ें-Cheque पर लिखे ये नंबर्स बताते हैं बैंकों के बारे में कई 'राज'.. जान लीजिए आज
बैंक छुट्टियों की देखें तारीखवार पूरी लिस्ट
अगस्त के महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं। इसके पीछे मुख्य वजहें राष्ट्रीय पर्व, कई बड़े पावन त्योहार और साप्ताहिक अवकाश हैं। नीचे बनी तालिका से समझें-
| मुख्य तारीख | छुट्टी का कारण |
| 2 अगस्त (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश |
| 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) | पूरे देश में बैंक बंद |
| 9 अगस्त (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश |
| 15 अगस्त (शनिवार) | स्वतंत्रता दिवस (कई राज्यों में बैंक बंद) |
| 16 अगस्त (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश |
| 22 अगस्त (चौथा शनिवार) | बैंक बंद |
| 23 अगस्त (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश |
| 28 अगस्त (शुक्रवार) | रक्षाबंधन का पर्व |
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहने से आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपकी सुविधा के लिए सभी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। आप किसी भी समय गूगल पे, फोनपे जैसे यूपीआई ऐप्स, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करके आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके अलावा, कैश की जरूरत पड़ने पर आप किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। डिजिटल सेवाओं के चालू रहने से आपके सभी जरूरी वित्तीय काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते रहेंगे।
बैंक की छुट्टी से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम
अगर आपको बैंक से जुड़ा जरूरी काम करवाना है, तो इंतजार करने के बजाय तुरंत जाकर अपना काम निपटा लें।
- लंबी छुट्टियों के दौरान एटीएम में नकदी की कमी हो सकती है। इसलिए अपनी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त कैश बैंक से पहले ही निकाल लें।
- अगर आपका कोई चेक क्लियर होना है या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, तो इसे छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें क्योंकि इस दौरान बैंक बंद रहेंगे।
- बैंक शाखा से जुड़े लोन या अन्य जरूरी वित्तीय कागजी कामों को समय से पहले निपटा लें ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।
- बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जैसे पैन-आधार लिंक या केवाईसी जैसे काम ब्रांच जाकर ही होते हैं, इन्हें भी पहले ही अपडेट करवा लें।
बैंक से जुड़े अगर आपके भी काम हैं, तो ब्रांच जाने से पहले कैलेंडर जरूर देख लें। इससे आपका समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- Magnific
