Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

Bank Holiday: सितंबर 2026 में छुट्टियों की भरमार! गणेश चतुर्थी से जन्माष्टमी तक इतने दिन लटकेगा बैंकों में ताला

September Bank Holiday List: सितंबर 2026 में जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के कारण बैंक लगभग 10-12 दिन बंद रहेंगे, जिसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले एक बार कैलेंडर जरूर चेक कर लें।
Updated:- 2026-08-28, 12:21 IST
Bank Holidays September 2026

सितंबर 2026 में बहुत सारे त्योहार हैं, जिसकी वजह से इस महीने बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और अन्य लोकल त्योहारों के अलावा दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर राज्य और शहर के अनुसार बैंक की छुट्टियां अलग हो सकती हैं। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक शाखा जाने से पहले हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें।

ऑनलाइन सुविधा यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। नीचे लेख में जानें इस महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

सितंबर में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holidays September 2026)

सितंबर 2026 में कुल छुट्टियां, राज्यों और शहरों के स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग-अलग होती है। अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो इस महीने बैंक लगभग 10 से 12 दिन बंद रह सकते हैं (यह संख्या अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय पर्वों के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है)। 

august-bank-holidays-calendar-1785483758135_m

हर राज्य में सभी त्योहारों की छुट्टी एक जैसी नहीं होती, इसलिए किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक जाने से पहले अपने शहर या राज्य का आधिकारिक बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें।

इसे भी पढ़ें- ₹5000 में प्लान करें सितंबर ट्रिप, पहाड़ों से लेकर झरनों तक; ये 3 जगहें हैं बजट-फ्रेंडली

September 2026 Bank Holidays की पूरी लिस्ट

बैंक की छुट्टियों के बारे में आसान भाषा में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखकर समझ सकते हैं।

तारीख बैंक की छुट्टी का कारण शहर और राज्य
4 सितंबर  जन्माष्टमी अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला आदि
6 सितंबर  साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 
 12 सितंबर साप्ताहिक अवकाश / श्रीमंत शंकरदेव का तिरुभाव तिथि, दूसरा शनिवार  पूरे देश में (गुवाहाटी में विशेष अवकाश)
 13 सितंबर  साप्ताहिक अवकाश  पूरे देश में
 14 सितंबर  गणेश चतुर्थी  मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी आदि
 15 सितंबर  गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई / संवत्सरी  अहमदाबाद, मुंबई, भुवनेश्वर, जयपुर, नागपुर आदि
 20 सितंबर  साप्ताहिक अवकाश  पूरे देश में
 21 सितंबर  श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव  कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में
 22 सितंबर  कर्मा पूजा  रांची और कुछ अन्य स्थान
 23 सितंबर  महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस  जम्मू और श्रीनगर
25 सितंबर इंद्रजात्रा गंगटोक
26 सितंबर साप्ताहिक अवकाश (चौथा शनिवार) पूरे देश में
27 सितंबर साप्ताहिक अवकाश (चौथा रविवार) पूरे देश में

Bank Holidays State Wise: किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक?

4 सितंबर, 2026 को शुक्रवार के दिन जन्माष्टमी का पर्व पड़ रहा है। इसके कारण भारत के कई हिस्सों में बैंकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवकाश का दिन होगा। यह अवकाश उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात और कई पूर्वी और दक्षिणी राज्यों सहित कई बैंकिंग केंद्रों और राज्यों के लिए है।

September 2026 Bank Holidays List

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वरसिद्धि विनायक व्रत या हरतालिका के लिए बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। 15 सितंबर को, अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक शाखाएं संवत्सरी, नुआखाई या गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के उपलक्ष्य में बंद रहेंगी।

सितंबर 2026 में शनिवार और रविवार को बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?

सितंबर 2026 में शनिवार और रविवार को मिलाकर बैंक कुल 6 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार देश भर के सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। सितंबर 2026 में 12 सितंबर (दूसरा शनिवार) और 26 सितंबर (चौथा शनिवार) को बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा सितंबर महीने में कुल 4 रविवार पड़ते हैं 6, 13, 20 और 27 सितंबर, जिन्हें मिलाकर इन सभी साप्ताहिक छुट्टियों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

Bank जाने से पहले Holiday Calendar क्यों चेक करें?

बैंक जाने से पहले हॉलिडे कैलेंडर चेक करना इसलिए जरूरी है ताकि आपका कीमती समय और मेहनत दोनों बच सकें। अगर आपको चेक जमा करना है, लॉकर का उपयोग करना है, डिमांड ड्राफ्ट लेना है या शाखा से संबंधित महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई पूरी करनी है, तो बेहतर है कि आप संबंधित छुट्टी से पहले ही काम पूरा कर लें।

Bank Holidays List 2026 India

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बैंकों के ग्राहकों को भी अपनी शाखा में लागू होने वाली छुट्टियों की जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि बैंक की छुट्टियां काफी हद तक स्थान के आधार पर निर्धारित होती हैं।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लॉन्च किए सितंबर के 3 स्पेशल टूर पैकेज, जानें कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?

ऊपर लेख में बताई गई जानकारी को पढ़कर आप जान सकते हैं कि आपके राज्य या शहर में बैंक कब-कब बंद हैं। साथ ही आपको बैंक से जुड़ा काम कब करना है, यह भी तय करने में आसानी होगी।  अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Magnific, AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।