अगर आपने फ़िल्म फुकरे देखी है, तो अंबरसरीया गाना भी जरूर सुना होगा। जब भी हम यह गाना सुनते हैं, तो प्यार और रोमांस का ही ख़्याल आता है। इसे सोना मोहापात्रा की आवाज ने खूब पसंद करवाया था। गाने में एक लड़की और अंबरसर यानी अमृतसर के लड़के के बीच की छेड़छाड़ और बातचीत दिखाई गई है।
इसके लिरिक्स सुनने में भले ही प्यार और नोंक-झोंक से जुड़े लगते हों, लेकिन असल में इसका कनेक्शन एक बहुत पुराने पंजाबी लोकगीत से है। फिल्म फुकरे के लिए इस पुराने गाने को मुन्ना धीमान ने नए अंदाज में दोबारा लिखा और राम संपत ने इसका म्यूजिक दिया। आइए इसकी पूरी कहानी जानते हैं-
image credit- ai
'अंबरसरीया' आखिर कहां से आया?
फुकरे का गाना 'अंबरसरीया' सोना मोहापात्रा ने गाया है। खास बात यह है कि यह गाना एकदम नया नहीं है बल्कि एक पुराने पंजाबी लोकगीत (Folk Song) से लिया गया है। खुद टी-सीरीज ने भी अपने ऑफिशियल यूट्यूब वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि यह गाना पुराने पंजाबी लोकगीत से ही इंस्पायर्ड (अडैप्ट) है। यानी जिसे आज हम बॉलीवुड के एक हिट रोमांटिक गाने की तरह सुनते आ रहे हैं, उसका कनेक्शन असल में पंजाब के पुराने लोकगीत और उसकी क्लासिक धुन से है।
यह भी पढ़ें- किलकारी गूंजते समय क्यों गाया जाता है 'ललना लाल होईहे, कुलवा के दीपक'? यूपी-बिहार के इस सोहर में छिपा है यह संदेश
अंबरसरीया गाने में क्या कह रही है लड़की?
'अंबरसरिया मुंडिया वे कचिया कलिया ना तोड़'
गाने में लड़की अमृतसर (अंबरसर) के उस लड़के से बात कर रही है, जो उसे पटाने और उसके करीब आने की कोशिश कर रहा है। वह बताती है कि कैसे लड़का दिन-रात उसकी गली के चक्कर काटता है और उसका ध्यान खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ता। फिर लड़की उसे समझाती है कि वह उसके पीछे इस तरह न पड़े और उसकी कम उम्र और नादानी का फायदा उठाने की कोशिश तो बिल्कुल भी न करे। गाने में जो 'कच्ची कलियां ना तोड़' वाली लाइन है, उसका मतलब भी यही है! यहां 'कच्ची कली' का इस्तेमाल लड़की की कम उम्र और उसकी मासूमियत को दिखाने के लिए किया गया है।
सिर्फ इश्क नहीं, लड़की की अपनी बात भी है
यह गाना सिर्फ लव सॉन्ग नहीं है। इसमें प्यार के साथ-साथ लड़की का अपना एटीट्यूड और स्टैंड भी दिखता है। उसे अच्छी तरह पता है कि लड़का उस पर फिदा है, लेकिन फिर भी वह अपनी बात सीधे और बेबाक अंदाज में कहने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाती है। गाने की लाइन्स में उसकी कम उम्र, थोड़ी शर्म, सजने-संवरने का क्रेज और अपने ड्रीम पार्टनर को ढूंढने की चाहत भी साफ नजर आती है। कुल मिलाकर, इस गाने में प्यार, थोड़ी-बहुत फ्लर्टिंग और लड़की की मैच्योरिटी का एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
'अंबरसरीया मुंडिया' का मतलब क्या है?
अंबरसरीया का सीधा मतलब है अमृतसर का रहने वाला और मुंडिया का मतलब है लड़का। यानी गाने में लड़की उस लड़के को अमृतसर का लड़का कहकर बुला रही है। वहीं जब वह कहती है 'कच्ची कलियां ना तोड़', तो वह उसे साफ मना कर रही है कि मेरी कम उम्र और मासूमियत को देखकर मेरे साथ मनमानी मत करो।
image credit- youtube/screengrab
अंबरसरीया गाने की लिरिक्स
गली मे मारे फेरे पास आने को मेरे
गली मे मारे फेरे पास आने को मेरे
कभी परखता नैन मेरे तो कभी परखता तोल
कभी परखता नैन मेरे तो कभी परखता तोल
अंबरसरिया मुंडीया वे कचिया कलिया ना तोड़
अंबरसरिया मुंडीया वे कचिया कलिया ना तोड़
तेरी मां ने बोले है मुझे तीखे से बोल
तेरी मां ने बोले है मुझे तीखे से बोल
अंबरसरिया हो अंबरसरिया
मैं कलियो के जैसी, मेरी अल्हड़ उमर नियानी
छोटी सी ये जान मेरी और जोबन बहता पानी
अरे मैं कलियो के जैसी, मेरी अल्हड़ उमर नियानी
छोटी सी ये जान मेरी और जोबन बहता पानी
यह भी पढ़ें- क्या वाकई ताना मारता है 'ससुराल गेंदा फूल'? छत्तीसगढ़ी ददरिया लोकगीत से जुड़ा है यह दिलचस्प किस्सा
जब से चढ़ि जवानी ढूंढती दिल दा हांणी
जब से चढ़ि जवानी ढूंढती दिल दा हांणी
मैं अंजनी कोए पानी ले ना जावे रोड
अंबरसरिया मुंडीया वे कचिया कालिया ना तोड़
अंबरसरिया मुंडीया वे कचिया कालिया ना तोड़
तेरी मां ने बोले है मुझे तीखे से बोल
तेरी मां ने बोले है मुझे तीखे से बोल
अंबरसरिया अंबरसरिया
हो कोरी कोरी मेरी कलाई हाय
हो कोरी कोरी मेरी कलाई चूड़िया काली काली
मैं शरमाती रोज लगाती काजल सूरमा लाली
नही मैं सूरमा पाना, रूप ना मैं चमकाना
नही मैं सूरमा पाना, रूप ना मैं चमकाना
नैन नशीले हो अगर तो सुरमैइती की लोड
अंबरसरिया मुंडिया वे कचिया कलिया ना तोड़
अंबरसरिया मुंडिया वे कचिया कलिया ना तोड़
तेरी मां ने बोले है मुझे तीखे से बोल
तेरी मां ने बोले है मुझे तीखे से बोल
अंबरसरिया हो अंबरसरिया
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- youtube screengrab
