लड़क‍ियों और मह‍िलाओं को हर रोज अदल-बदल कर कपड़े पहनना बहुत अच्‍छा लगता है। इसके ल‍िए वो ऐसी जगह से शॉप‍िंग करना पसंद करती हैं जहां से उन्‍हें सस्‍ते में ढेर सारे कपड़े म‍िल जाएं। वहीं, जो लोग कपड़ों का ब‍िजनेस करने की सोचते हैं, वे भी थोक बाजार से ही खरीदारी करत‍े हैं। हमारे यहां भारत में ऐसे कई मार्केट हैं, जहां आपको थोक के रेट में सब कुछ म‍िल जाएंगे।

इन बाजारों में आपको रेडीमेड कपड़ों से लेकर साड़‍ियों, ड्रेस मटे‍र‍ियल, सूट, वुलेन कपड़े और यहां तक की थान वाले फैब्र‍िक कपड़े भी म‍िल जाएंगे। तो अगर आप भी सबसे सस्‍ते में कपड़े खरीदना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप खरीदारी कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

दिल्ली का गांधी नगर मार्केट

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट की गि‍नती देश के सबसे बड़े कपड़ा थोक बाजारों में होती है। यहां रेडीमेड गारमेंट्स की बहुत बड़ी रेंज देखने को मिल जाएगी। अगर आप टी-शर्ट, जींस, शर्ट, बच्चों के कपड़े या फैशन वियर खरीदना चाहती हैं, तो यहां जा सकती हैं। यहां पर आपको ड‍िजाइनर कपड़े भी काफी सस्‍ते में म‍िल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bulandshahr Cheap Market: सि‍रेमिक गमले से लेकर बर्तनों तक, बुलंदशहर के इस मार्केट से सस्ते में करें शॉपिंग

जयपुर का पुरोहित जी का कटला

राजस्थान की राजधानी जयपुर तो वैसे भी एक टूर‍िस्‍ट प्‍लेस है। यहां लोग स‍िर्फ घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि कपड़ों की खरीदारी करने के ल‍िए भी आते हैं। यहां पर जौहरी बाजार के पास स्थित पुरोहित जी का कटला मेन थोक बाजार है। यहां आपको साड़ी, लहंगा, सूट सब कुछ अच्छी वैरायटी में म‍िल जाएगी। खास बात तो ये है क‍ि आप यहां से जयपुरी बांधनी, लहरिया और गोटा-पट्टी डिजाइन वाले कपड़ों की खरीदारी भी कम रेट में कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu Cheap Market: जम्मू जा रही हैं, तो इस मार्केट से जरूर करें शॉप‍िंंग; कुर्ती से लेकर ज्वेलरी तक सब मिलेगा बेहद सस्ता

बनारस का गोदौलिया बाजार

यूपी का बनारस भी कपड़ों की खरीदारी के ल‍िए बेस्‍ट है। आप यहां के गोदौलिया बाजार से झाेलाभर कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं। यहां बनारसी साड़ियों के अलावा सिल्क फैब्रिक, जरी वर्क वाले कपड़े और ब्राइडल वियर भी मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मह‍िलाओं के ल‍िए बेस्‍ट है Lucknow का यह बाजार, ₹10 में क‍िचन के सामानों की कर सकती हैं खरीदारी

खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कई दुकानों पर रेट की तुलना जरूर करें।
  • बारगेन‍िंग जरूर करें।
  • कपड़े की क्वालिटी चेक कर लें।
  • बिल जरूर लें।

तो अगर आप भी कम पैसों में ढेर सारे कपड़े खरीदना चाहती हैं ताे ऊपर बताए गए बाजारों से शॉप‍िंग कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/herzindagi