नवरात्रि का त्योहार आते ही डांडिया और गरबा नाइट्स की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। खासकर महिलाएं गरबा नाइट में एक डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए कई दिन पहले से ही शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। वे भीड़ से अलग दिखने के लिए नए-नए पैटर्न और डिजाइंस वाली चनिया-चोली, धोती कुर्ता, लॉन्ग स्कर्ट जैसे आउटफिट खरीदना पसंद करती हैं।
जब बात दिल्ली में एथनिक आउटफिट्स की शॉपिंग की आती है, तो सबसे पहला नाम सरोजिनी नगर और लाजपत नगर का ही आता है। अगर आप भी डांडिया नाइट में पहनने के लिए डिजाइनर लॉन्ग स्कर्ट की खरीदारी के लिए इन दोनों मार्केट्स को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लॉन्ग स्कर्ट की खरीदारी के लिए सरोजिनी नगर या लाजपत नगर में से आपके लिए कौन-सा बाजार सबसे बेस्ट रहेगा।
सरोजिनी नगर मार्केट
अगर आप कम बजट में एक से एक खूबसूरत और कई वैरायटी वाली लॉन्ग स्कर्ट या डिजाइनर प्लाजो खरीदना चाहती हैं, तो सरोजिनी नगर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको आपके बजट के अंदर यानी 200 रुपए से लेकर 2,000-3,000 रुपए तक में कई खूबसूरत लॉन्ग घेरदार स्कर्ट-घाघरे आसानी से मिल जाएंगे।
बजट में खरीदें लॉन्ग स्कर्ट की कई वैरायटी
ए-लाइन स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट से लेकर मैक्सी स्कर्ट और प्लेटेड स्कर्ट अपने बजट में खरीद सकती हैं। इसके अलावा रैप स्कर्ट, ट्यूलिप स्कर्ट और स्कैटर स्कर्ट की भी कई वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इस बाजार से आप स्कर्ट के साथ पहनने के लिए बड़े ऑक्सिडाइज्ड झुमके, कमरबंद और चोकर नेकलेस जैसी ज्वेलरी भी 50 से 500 रुपए तक आसानी से खरीद सकती हैं।
शॉपिंग टिप: अगर आप सरोजिनी नगर जा रही हैं, तो दुकानदारों से मोलभाव जरूर करें। शुरुआत में दुकानदार अधिक कीमत बताएंगे, लेकिन बारगेनिंग करके आप सस्ते में अच्छी चीजें खरीद सकती हैं।
लाजपत नगर मार्केट
अगर आप प्रीमियम क्वालिटी और हैवी ट्रेडिशनल वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली का लाजपत नगर आपके लिए परफेक्ट रहेगा। लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में नवरात्रि के दौरान गुजरत और राजस्थान की पारंपरिक लॉन्ग स्कर्ट और कुछ चनिया-चोली के डिजाइंस मिल सकते हैं। यहां आपको साधारण से लेकर वर्क वाली स्कर्ट के कई स्टॉल्स देखने को मिलेंगे।
अच्छी क्वालिटी और फैब्रिक
इस बाजार में आपको हर साइज और कलर के हिसाब से आपको मिरर वर्क, गोटा-पट्टी और हैवी थ्रेड वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट मिल जाएगी। यहां स्कर्ट की शुरुआत लगभग 1,500 से होकर 5,000 रुपए तक जाती है। यह मार्केट सरोजिनी नगर के मुकाबले थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन यहां के कपड़ों का फैब्रिक बहुत टिकाऊ और अच्छी क्वालिटी का माना जाता है। यहां आपको लॉन्ग स्कर्ट के साथ रेडीमेड ब्लाउज और फिटेड टॉप भी मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Delhi Best Market: सरोजिनी नगर जाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना महंगी पड़ जाएगी सस्ती शॉपिंग
दोनों बाजारों तक कैसे पहुंचें?
सरोजिनी नगर कैसे जाएं: अगर आप सरोजिनी नगर से खरीदी करना चाहती हैं, तो दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन से 'सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन' तक पहुंचें, इसके बाद स्टेशन से बाहर निकलते ही वॉकिंग डिस्टेंस पर यह बाजार शुरू हो जाता है।
लाजपत नगर कैसे जाएं: लाजपत नगर जाने के लिए आप पिंक लाइन और वायलेट लाइन दोनों से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। यहां से बाहर निकलकर आप ई-रिक्शा या पैदल ही सीधे सेंट्रल मार्केट तक पहुंच सकती हैं। इन दोनों मार्केट तक आप पर्सनल कैब या बस से भी जा सकती हैं।
आपके लिए कौन-सा बाजार है सबसे बेस्ट?
अगर आप अभी भी कंफ्यूज हैं कि सरोजिनी नगर जाएं या लाजपत नगर, तो अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें-
अगर आपका बजट सीमित है और आप हल्की व ट्रेंडी चनिया-चोली के साथ बजट-फ्रेंडली ज्वेलरी चाहती हैं, तो सरोजिनी नगर जाएं। अगर आप शादी या किसी बड़े फंक्शन के लिए असली गुजराती पारंपरिक और टिकाऊ फैब्रिक वाली स्कर्ट चाहती हैं, तो आपके लिए लाजपत नगर सबसे बेस्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें- Garba Dress Market in Delhi: रेंट से भी सस्ते में मिल जाएंगे गरबा ड्रेसेस, दिल्ली के ये 4 बाजार हैं आपके लिए बेस्ट
निष्कर्ष: सरोजिनी नगर और लाजपत नगर दोनों ही दिल्ली में नवरात्रि शॉपिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। अगर आप कम बजट में स्ट्रीट शॉपिंग करना चाहती हैं, तो सरोजिनी नगर का रुख करें, वहीं बेहतरीन क्वालिटी और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ों के लिए लाजपत नगर सबसे सही विकल्प होगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(image credit: magnific)
-1790859290925_m.webp)