हरतालिका तीज आने वाली है और अगर आपने अभी तक खरीदारी शुरू नहीं की है, तो परेशान न हो, क्योंकि तीज से पहले एक रविवार पड़ रहा है। ऐसे में छुट्टी वाले दिन ऐसी जगह जाना समझदारी है, जहां एक ही मार्केट में आपको हर तरह की चीजें मिल जाएं। अगर आप नोएडा में ऐसी मार्केट सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

हरतालिका तीज की खरीदारी के लिए नोएडा की 3 फेमस मार्केट 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के सबसे फेमस और सबसे अच्छी मार्केट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

1. इंदिरा मार्केट, सेक्टर-27 (Noida Famous Market)

अगर आपको तीज के लिए बजट में छोटी-छोटी शॉपिंग करनी है, तो नोएडा के इस मार्केट में जा सकती हैं। यह अट्टा मार्केट के पास ही स्थित है, इसलिए एक बार आपको इस मार्केट में सामान खरीदने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। यहां लोकल दुकानों पर कपड़े, महिलाओं की एक्सेसरीज, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फैशन आइटम और सिलाई-कढ़ाई से जुड़ी चीजें भी अच्छे बजट में मिल जाती है। अगर आपने तीज पर पहनने के लिए साड़ी या सूट पहले ही खरीद लिया है और अब उसके साथ मैचिंग सामान ढूंढ रही हैं, तो भी यहां आना आपको अच्छा लगेगा। पूजा का सामान भी आपको यहां बजट में मिल जाएगा।

  • कैसे पहुंचे? नोएडा सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा लेकर इंदिरा मार्केट पहुंच सकती हैं।

2. सोम बाजार, सेक्टर 44 (Noida Cheep Market)

कम बजट में हरतालिका तीज पर सामान खरीदने का सोच रही हैं, तो सोम बाजार मार्केट आपको ज्यादा पसंद आएगी। इस मार्केट में ज्यादा बड़ी दुकानें नहीं है, इसलिए सस्ते में सामान खरीदा जा सकता है। यह बड़ी मार्केट है, इसलिए आपको हर तरह का सामान यहां पर मिल जाएगा। एक बार आप इस मार्केट से सामान खरीदकर ले गए, तो बार-बार आप यहीं शॉपिंग करने आएंगी।

  • कैसे पहुंचे? बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से 10 रुपये का ऑटो लेकर आप सोम बाजार पहुंच सकती हैं।

3. ममुारा मार्केट, सेक्टर 59 (Noida Shopping Market for Hartalika Teej)

हरतालिका तीज पर बजट में शॉपिंग के लिए ममुरा जाना भी अच्छा रहेगा। यह मार्केट भी बड़ी है, इसलिए आपको अपनी जरूरत का हर सामान यहां मिल जाएगा। सस्ते कपड़ों से लेकर सस्ते सामान तक, हर चीज आप इस मार्केट से खरीद लेंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस मार्केट में तक मेट्रो से पहुंचना आसान है। मेट्रो से नीचे उतरते ही आप मार्केट में जा सकती हैं। आपको ऑटो लेने की भी जरूरत नहीं होती।

  • कैसे पहुंचे? नोएडा सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंचा जा सकता है।

निष्कर्ष- इस आर्टिकल में दी गई सभी मार्केट में आपको शाम के समय ज्यादा भीड़ मिलेगी। साथ ही रविवार के दिन भी भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए अपने सामान का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- चांदनी चौक से करने जा रही हैं Wedding Shopping? इन टिप्स से जानें कैसे आप 50 हजार में खरीद लेंगी शादी का पूरा सामान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific