अधिकतर महिलाएं सस्ते और अच्छे बाजार की तलाश में रहती हैं। महिलाओं को शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है। अगर आपको भी सस्ते बाजार एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है, तो आज हम आपको इस खबर में इंदौर के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत फुटवियर खरीद सकती हैं। वह भी अपने बजट के अंदर। आइए जानते हैं इस मार्केट के बारे में।

इंदौर का सबसे सस्ता फुटवियर मार्केट

अगर आप इंदौर की रहने वाली हैं या किसी काम से इंदौर जा रही हैं, तो वहां का एक लोकल मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं इंदौर के खंडवा रोड मार्केट की, जो आईटी पार्क से बिलकुल नजदीक है। इस पूरे रोड पर आपको एक नहीं बल्कि कई सारी फुटवियर की दुकान मिल जाएगी, जहां से आप अपने पैरों के साइज के हिसाब से एक से एक खूबसूरत फुटवियर खरीद सकती है।

खंडवा रोड मार्केट

खंडवा रोड मार्केट फुटवियर के लिए काफी पुराने समय से लोगों के बीच फेमस है। आपको इस मार्केट में स्नीकर्स से लेकर कॉलेज वियर, ऑफिस वियर और कैजुअल वियर तक के लिए एक से एक वैराइटी की खूबसूरत फुटवियर आपके बजट में मिल जाएंगे। इस बाजार में आपको शुरुआती कीमत ही 100 रुपए से शुरू होकर 1500 से 2000 तक मिल सकती हैं।

बच्चो से लेकर बड़ों तक की फुटवियर

इस बाजार से आप न सिर्फ अपने लिए, बल्कि छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक के लिए फुटवियर्स खरीद सकती हैं। इस मार्केट में खरीदारी करने के लिए आप दोपहर के 2 से 3 बजे से लेकर रात के 9 से 10 बजे तक आराम से खरीदारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Moti Work Footwear Designs: सूट, साड़ी और लहंगे के साथ जंचेंगी ये मोती वर्क फुटवियर; देखें डिजाइंस

बार्गेनिंग जरूर करें

जब भी आप फुटवियर की खरीदारी करें, तो बार्गेनिंग जरूर करें। मोलभाव करने से आपको चीजों के दाम और कम कीमत पर लग सकते हैं। अगर आपकी कोई छोटी-मोटी फुटवियर की दुकान है, तो आप इस बाजार से थोक में चप्पल जूते ले जाकर बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा।

ऐसे पहुंचें इस बार तक

इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप सबसे पहले गंगवाल बस स्टेशन या सरवटे बस स्टेशन से आईटी पार्क तक का टिकट ले सकती है। इसके अलावा आप भवरकुआं चौराहे से ऑटो लेकर इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। आपको इंदौर में कई लोकल सिटी बसें भी मिल जाएगी, जो इस बाजार तक आसानी से पहुंचा सकती है।  

यह भी पढ़ें- Sliders & Flip Flops for Summer: गर्मियों में हील्स और भारी जूतों के बजाय शामिल करें स्लाइडर्स और फ्लिप फ्लॉप चप्पलें, मिलेगा आरामदायक लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIk