अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाने के साथ-साथ महिलाएं एक से एक परफ्यूम का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में कुछ महिलाओं को इत्र लगाना बहुत पसंद होता है। अगर आपको भी इत्र लगाने का बहुत शौक है, तो आज हम आपको इस खबर में सिर्फ कन्नौज ही नहीं, बल्कि एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जो कन्नौज की तरह ही इत्र के लिए बहुत जाना जाता है। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।

मध्यप्रदेश का फेमस इत्र बाजार

अगर आपको भी एक से एक सस्ते बाजार एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है और आप किसी काम के सिलसिले से मध्य प्रदेश जा रही हैं या भोपाल के आसपास कहीं रहती हैं, तो अब आप भोपाल के पुराने शहर का चौक बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार इब्राहिमपुरा और पीर गेट के लगभग पास ही लगता है।

भोपाल के पुराने शहर का चौक बाजार

भोपाल के चौक बाजार में आपको एक से एक वैरायटी के इत्र देखने को मिल जाएंगे, जो आपके बजट के अंदर आसानी से मिल सकते हैं। अगर आपके घर कोई फंक्शन है और आप उस फंक्शन में रिटर्न गिफ्ट में देने के लिए इत्र या परफ्यूम का सोच रही हैं, तो गिफ्ट करने के लिए आप इस बाजार से थोक में बहुत सारे इत्र खरीद सकती हैं। इकट्ठे इत्र खरीने पर आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Footwear Market In Mumbai: मुंबई में यहां लगता है सबसे सस्ता और अच्छी क्वालिटी वाली फुटवियर का मार्केट, होगी कम पैसों में झोलाभर के शॉपिंग

एक से एक वैराइटी के इत्र

इस बाजार में आपको रूहानी इत्र से लेकर गुलाब, चन्दन और अत्तर जैसी कई वेराइटी मिल जाएगी। इस बाजार में लोग दूर दूर से आकर इत्र की शॉपिंग करते हैं। ऐसे में अगर आपकी कोई छोटी इत्र की दुकान है और आप दुकान में रखने के लिए इकट्ठे इत्र खरीदने वाली हैं, तो कन्नौज जाने के बजाय आप मध्य प्रदेश के भोपाल में मौजूद इस बाजार से खरीदी कर सकती हैं। 

ऐसे पहुंचे इस बाजार तक

अगर आप इस बाजार तक पहुंचना चाहती हैं, तो आप किसी भी नजदीकी रेलवे स्टेशन से भोपाल रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक करें और फिर पर्सनल कैब या ऑटो के अलावा शेयरिंग रिक्शा की मदद से इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा आपको अन्तर सिटी कई बसे मिल जाएगी, जो इस बाजार तक पहुंचा देगी। 

यह भी पढ़ें- Famous Suit Market: शादी और त्योहारों के लिए खरीदने हैं सस्ते और फैंसी सूट? ये बाजार है सबसे बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific