गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक आउटफिट शामिल करती हैं। वे न सिर्फ आउटफिट, बल्कि कपड़ों के साथ अपने चेहरे को कवर करने के लिए नए-नए डिजाइन वाले स्कार्फ भी कैरी करती हैं। अगर आपको भी एक से एक स्कार्फ शामिल करना पसंद है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे सस्ते बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर खूबसूरत स्कार्फ खरीद सकती हैं।
इंदौर का फेमस राजवाड़ा बाजार
अगर आपको भी स्कार्फ पहनने का बहुत शौक है और आप गर्मी में धूप से बचने के लिए हर आउटफिट के साथ खूबसूरत स्कार्फ शामिल करती हैं, तो अब आप इंदौर का फेमस राजवाड़ा इलाका एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको अपनी पसंद के हर तरह की प्रिंट वाले स्कार्फ सस्ते में आसानी से मिल सकते हैं। इस बाजार में आपको एक नहीं बल्कि कई स्कार्फ की दुकानें और स्टॉल्स देखने को मिलेंगे।
होलसेल के भाव मिलेंगे स्कार्फ
जानकारी के मुताबिक आप इस बाजार से 50 से 100 रुपए में एक से एक खूबसूरत स्टॉल खरीद सकती हैं। अगर आपकी कोई छोटी-मोटी कपड़ों की दुकान है, तो आप यहां से थोक में होलसेल के भाव पर सस्ते स्टॉल खरीदकर अपनी दुकान पर बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। इस बाजार में आपको जयपुरी बंधनी, लहरिया से लेकर डिजिटल प्रिंट और प्लेन पेस्टल कलर्स के भी स्कार्फ मिल जाएंगे।
बाजार में करें मोलभाव
आप यहां से वेस्टर्न आउटफिट के साथ शामिल करने के लिए मल्टीपर्पज ट्रेंडी स्कार्फ भी खरीद सकती हैं। इस बाजार में आपको सुबह 11:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। जब भी आप इस बाजार से खरीदारी करें, तो खरीदने से पहले कपड़ों को अच्छी तरह जांच लें साथ ही दुकानदारों से मोलभाव भी करें। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिल सकता है।
ऐसे पहुंचें राजवाड़ा
अगर आप इस बाजार तक पहुंचना चाहती हैं, तो सबसे पहले इंदौर के रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से पर्सनल कैब या ऑटो बुककर सकती हैं। इसके अलावा आपको शेयरिंग ई रिक्शा भी मिल जाएगा, जो इस बाजार तक पहुंचा देगा।
यह भी पढ़ें- Jharkhand Famous Chudi Bajar: कांच की चूड़ी से लेकर मीनाकारी बैंगल्स तक, झारखंड के इस फेमस बाजार से करें सस्ती शॉपिंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
