Delhi Noida Famous Markets For Chhath Puja Shopping 2026: छठ पूजा आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन होती है शॉपिंग की। सूप, बांस की टोकरी, गन्ना, फल, दीपक और प्रसाद का सामान, सब कुछ एक ही जगह मिल जाए तो कितना अच्छा लगता है। अगर आप भी दिल्ली-नोएडा में रहती हैं और छठ की शॉपिंग के लिए भटक रही हैं, तो टेंशन खत्म कर दीजिए। हम आपके लिए लाए हैं दिल्ली-नोएडा के 5 ऐसे फेमस मार्केट, जहां छठ का सारा सामान सस्ता और अच्छा मिलेगा।

दिल्ली-नोएडा के इन 5 मार्केट में मिलेगा छठ का सामान

छठ का त्योहार कल से शुरू हो रहा है। अगर आपने अभी तक खरीदारी नहीं की है, तो हम आपके लिए दिल्ली-नोएडा के 5 फेमस मार्केट लेकर आए हैं, जहां से आपको सस्ता सामान मिलेगा।

1. आजादपुर मंडी

दिल्ली की सबसे बड़ी थोक मंडी आजादपुर में छठ का सामान सबसे सस्ते दामों पर मिलता है। यहां फल, सब्जियां, गन्ना और पूजा की चीजें थोक रेट पर मिल जाती हैं। अगर आपको ज्यादा सामान खरीदना है, तो यहां से सस्ता कहीं नहीं मिलेगा। सुबह जल्दी जाने पर ताजा फल भी मिल जाते हैं।

image credit-pinterest (Tripoto)

2. शाहदरा मार्केट

पूर्वी दिल्ली में रहने वालों के लिए शाहदरा मार्केट छठ शॉपिंग का सबसे भरोसेमंद नाम है। छठ के दिनों में यहां बांस के सूप, दीये और पूजन सामग्री की दुकानों की लाइन लग जाती है। लोकल लोगों को यहां हर चीज वाजिब दाम पर मिल जाती है।

3. हरौला मार्केट

नोएडा सेक्टर-5 में स्थित हरौला मेन मार्केट छठ पूजा की शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। यहां एक ही जगह पर सूप से लेकर प्रसाद तक सब कुछ मिल जाता है। कीमत भी बजट में होती है, इसलिए यहां भीड़ हमेशा ज्यादा रहती है। नोएडा में रहने वाले ज्यादातर लोग यहीं से शॉपिंग करते हैं।

4. अट्टा मार्केट

सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट नोएडा का सबसे पुराना और पॉपुलर मार्केट है। छठ के मौके पर यहां खास तौर पर बांस के सूप, मौसमी फल, गन्ना और पूजा का पूरा सामान सज जाता है। यहां आपको क्वालिटी भी अच्छी मिलेगी और ऑप्शन भी बहुत सारे मिलेंगे।

image credit- gemini

5. गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो भीड़-भाड़ से बचकर शॉपिंग करना चाहते हैं। यहां छठ पर्व की सारी सामग्री आसानी से मिल जाती है। पार्किंग की सुविधा भी अच्छी है, इसलिए फैमिली के साथ आना आसान हो जाता है।

छठ पूजा की शॉपिंग करते समय ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप भी आज छठ की शॉपिंग करने जा रही हैं, तो नीचे दी गई इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

  • छठ के 2 दिन पहले मार्केट में बहुत भीड़ होती है। सुबह 8-9 बजे जाने पर ताजा और सस्ता सामान मिल जाएगा।
  • आजादपुर और हरौला जैसे मार्केट में दाम पहले से ज्यादा बताए जाते हैं। थोड़ा मोलभाव जरूर करें।
  • बांस का सूप टूटा हुआ न हो, इसे अच्छे से चेक करके ही खरीदें।
  • केला, सेब, नारियल और गन्ना ताजा ही लें। सड़े-गले फल प्रसाद के लिए ठीक नहीं होते।
  • बिना लिस्ट के जाने पर सामान छूट जाता है और दोबारा जाना पड़ता है। इसलिए पहले ही लिस्ट बना लें।

दिल्ली-नोएडा में छठ पूजा की शॉपिंग के लिए आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। आजादपुर से लेकर हरौला तक, ये 5 मार्केट पकी हर जरूरत पूरी कर देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- gemini