बुनाई करना आपको पसंद है तो ऊन भी बेहतर क्वालिटी का होना जरूरी है। जब बात ऊन की आती है तो अक्सर महिलाएं यही सोचती हैं कि रेडीमेड वूलन के दौर में आसानी से ऊन कहां से मिलेगा? ऊन खरीदारों के लिए दिल्ली में एक मार्केट काफी फेमस है। जी हां, हम बात करने जा रहे हैं इंद्रलोक वूलन मार्केट की। यहां आपको ऊन की एक से बढ़कर एक वैरायटी आसानी से मिल जाएगी। इस मार्केट की खासियत इसका बजट फ्रेंडल रेट होना भी है। यहां दिल्ली ही नहीं एनसीआर समेत कई राज्यों से लोग ऊन खरीदने पहुंचते हैं।
क्या-क्या मिलता है यहां?
मार्केट में ऊन की कई वैरायटियां उपलब्ध हैं। जैसे डिस्को ऊन, कॉटन वूल, लाइट वेट वूल ये ऊन देखने में जितने सुंदर हैं। उससे कहीं ज्यादा सुंदर इनसे बने स्वेटर लगते हैं। यहां आपकी हर जरूरत के मुताबिक ऊन के ढेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं। इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाले सामान की क्वालिटी भी है। इंद्रलोक वूलन मार्केट में आकर आपको ऊन ही नहीं बल्कि रेडीमेड वूलन प्रोडक्ट भी वाजिब दामों में मिल जाएंगे।
यहां आपको एक या दो नहीं बल्कि ऊन की अनगिनत वैरायटी मिल जाएंगी। अगर आप पूरा रोल नहीं खरीदना चाहतीं, तो आपको एक छोटा रोल भी यहां 10 या 20 रुपये में मिल जाएगा। कुल मिलाकर कम से कम दाम में आप यहां हर रंग और वैरायटी ऊन खरीद सकती हैं।
Image Credit: magnific.com
इंद्रलोक वूलन मार्केट में वूलन सामान के दाम
| गर्म लेडीज सूट | 1100 से 2400 रुपये |
300 से 1600 रुपये
700 से 3000 रुपये
100 से 350 रुपये
800 से 1100 रुपये
500 से 1000 रुपये
आज भी महिलाओं में हाथ से बुनी स्वेटर का क्रेज है। ऊनी कपड़ों की तो बात ही कुछ और है। इसे महिलाएं अपनी पसंद की डिजाइन और शेप के अनुसार तैयार कर लेती हैं। रेडीमेड कपड़ों की तुलना में हाथ के बुने ऊनी कपड़े ज्यादा टिकाऊ और मजबूत होते हैं।
सबसे बड़ा ऊन का थोक मार्केट
इंद्रलोक दिल्ली-एनसीआर में ऊन का सबसे बड़ा और मशहूर थोक बाजार है। सर्दी हो या गर्म आप साल में कभी भी किसी भी मौसम में यहां से ऊन की खरीदारी कर सकती हैं। ऊनी के अलावा ऊन के हाथ से बने कपड़े भी खरीद सकती हैं। अगर आपको ऊनी कपड़े बुनने में महारत हासिल है, तो आप ऊनी कपड़े बुनकर इन्हें यहां बेचने का बिजनेस भी कर सकती हैं।
यहां हाथ के बुने ऊनी कपड़े बहुत ज्यादा महंगे नहीं होते। आप अपने बजट में इन्हें आराम से खरीद सकती हैं। अगर आप भी यहां आना चाहती हैं तो कश्मीरी गेट से रेड लाइन मेट्रो पकड़कर आपको इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां थोड़ी दूर चलने पर ही आपको ऊन मार्केट मिल जाएगी।
Image Credit: magnific.com
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन 10 मार्केट में 200 रुपए तक मिल जाएंगे सर्दियों के गर्म कपड़े, जानें लोकेशन
दिल्ली स्थित इंद्रलोक मार्केट में वूलन प्रोडक्ट से लेकर ऊन तक आपको बजट में मिल जाएंगे। यहां आपको ऊन की कई ट्रेंडिंग वैरायटियां मिल जाएंगी। चाहे कलर हो, ऊन का टैक्सचर हो। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image Credit: magnific.com
