शादी-विवाह की शॉपिंग की बात हो और दिल्ली के चांदनी चौक का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पुरानी दिल्ली का यह मशहूर बाजार न सिर्फ कपड़ों की खरीदारी के लिए जाना जाता है, बल्कि शादी के कार्ड, गहने और मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट देने के लिए भी आपको यहां ढेरों ऑप्शंस मिल जाएंगे।कई बार लोग चांदनी चौक की भूल-भुलैया जैसी गलियों में कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें सही ठिकाना नहीं मिल पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह लेख आपके लिए सबसे बेस्ट है। आज हम आपको बताएंगे कि चांदनी चौक में किस जगह जाकर आप शादी के कार्ड और रिटर्न गिफ्ट्स की बेहतरीन खरीदारी कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/TravelThriveHub)
कार्ड और लिफाफों के लिए चावड़ी बाजार और नई सड़क
अगर आपका बजट कम है और आप अपने बजट में ही रॉयल और खूबसूरत वेडिंग कार्ड बनवाना चाहती हैं, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप कम बजट में भी मनपसंद कस्टमाइज्ड वेडिंग कार्ड बनवा सकती हैं।
चावड़ी बाजार: कार्ड की शॉपिंग के लिए चावड़ी बाजार सबसे बेस्ट जगह है। यहां आपको ताश के पत्तों की तरह हजारों वैरायटी के कार्ड्स देखने को मिलेंगे, जिनकी कीमत मात्र ₹5 से शुरू होकर ₹400-₹500 तक जाती है। यही नहीं, आप अपने खास रिश्तेदारों के लिए हैवी वेलवेट और लकड़ी के बॉक्स वाले कार्ड्स भी बनवा सकती हैं।
नई सड़क: आप चांदनी चौक की 'नई सड़क' भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह जगह सिर्फ किताबों के लिए ही नहीं, बल्कि शादी के निमंत्रण पत्र, लिफाफे और फैंसी बॉक्सेस के लिए भी बेहद मशहूर है।
यह भी पढ़ें- जानें चावड़ी बाजार में क्या-क्या मिलता है
सस्ते और फैंसी रिटर्न गिफ्ट्स के लिए किनारी बाजार
भारतीय शादियों में रिश्तेदारों को रिटर्न गिफ्ट देने की परंपरा सालों से चली आ रही है। अगर आप भी रिश्तेदारों के लिए खूबसूरत रिटर्न गिफ्ट्स खरीदना चाहती हैं, तो चांदनी चौक का किनारी बाजार आपके लिए बेस्ट है। यहां ड्राई फ्रूट्स बॉक्सेस, ब्रास व मार्बल के शोपीस, फैंसी ट्रे, गोटा-पट्टी लेस और गिफ्ट हैंपर्स जैसी ढेरों चीजें मिल जाएंगी। आपको ₹50-₹60 से लेकर प्रीमियम रेंज तक के रिटर्न गिफ्ट्स होलसेल दामों पर मिल जाएंगे। इसके अलावा दुल्हन के सामान की पैकिंग वाले बक्से, बास्केट और रिंग सेरेमनी के लिए सजावटी थालियां भी यहां कम कीमत में मिल जाती हैं।
चांदी के सामान और बर्तनों के लिए दरीबा कलां और मालीवाड़ा
शादी के रिटर्न गिफ्ट्स में कुछ रॉयल और टिकाऊ देने के लिए चांदनी चौक का दरीबा कलां और मालीवाड़ा एरिया सबसे बेहतरीन विकल्प है। यहां आपको चांदी के दीपक, चांदी के सिक्के, छोटी कटोरियां और खूबसूरत नक्काशीदार बर्तन मिल जाएंगे। इन्हें आप रिटर्न गिफ्ट में देकर रिश्तेदारों को खुश कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/Chaiprem.com)
चांदनी चौक कैसे पहुंचे?
अगर आप दिल्ली से बाहर की रहने वाली हैं और यहां शॉपिंग के लिए आना चाहती हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -
यहां तक आने के लिए आप दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट या नई दिल्ली/हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक आ सकती हैं। स्टेशन या एयरपोर्ट से मेट्रो लेकर आप सीधे चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पहुंच सकती हैं। यह स्टेशन मेट्रो की येलो लाइन पर पड़ेगा। चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको कई ई-रिक्शा और ऑटो मिल जाएंगे, जो आपको इन बाजारों तक आसानी से छोड़ देंगे।
निष्कर्ष: अगर आप भी शादी की शॉपिंग को बजट-फ्रेंडली और आसान बनाना चाहती हैं, तो चांदनी चौक की इन खास गलियों का रुख करें। यह बाजार आपकी शादी की शॉपिंग को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।
(image credit: main image/pinterest/GeTS Holidays)
-1789714631915_m.webp)