शादी हर किसी की लाइफ का एक बहुत ही खूबसूरत पल होता है। शादी की तैयार‍ियां महीनों पहले से शुरू कर दी जाती हैं। लहंगा, मेकअप और ज्‍वेलरी का तो सबसे ज्‍यादा ध्‍यान द‍िया जाता है। खासकर ज्‍वेलरी एक ऐसी चीज है जो पूरे ब्राइडल लुक को बदल देती है, लेक‍िन कई बार दुल्‍हनें या उनकी फैम‍िली इस सोच में पड़ जाते हैं क‍ि अच्‍छी ज्‍वेलरी खरीदने में बहुत ज्‍यादा पैसे खर्च हो जाएंगे।

हालांक‍ि, दि‍ल्‍ली में कुछ ऐसे बाजार हैं जहां आपको हर बजट में ब्राइडल ज्‍वेलरी म‍िल सकती है। यहां आपको हैवी कुंदन सेट से लेकर लाइट और मॉडर्न ड‍िजाइन के नेकलेसेस के कई ऑप्‍शंस होते हैं। दिल्ली की खास बात एक यह है कि यहां अलग-अलग बाजार अलग तरह की ज्वेलरी के लिए फेमस हैं। कुछ जगहों पर ट्रेड‍िशनल डिजाइन ज्यादा मिलते हैं तो कुछ बाजारों में ट्रेंडी और फैशनेबल कलेक्शन देखने को मिलता है। आइए जानते हैं क‍ि आप कहां से ज्‍वेलरी की खरीदारी कर सकती हैं-

दरीबा कलां

आमतौर पर शादी की शाॅप‍िंग के ल‍िए लोग चांदनी चौक ही जाते हैं। ऐसे में अगर आप कहीं और से ज्‍वेलरी खरीदना चाहती हैं तो दरीबा कलां सबसे बेस्‍ट रहेगा। यह दिल्ली के सबसे पुराने ज्वेलरी बाजारों में से एक है। यह जगह खासतौर पर सोने और चांदी की ज्वेलरी के लिए फेमस है। यहां आपको सुंदर नेकलेस, मांग टीका, झुमके और चूड़ियों के कई शानदार डिजाइन मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- उदयपुर में ढूंढ रही हैं सस्ता शॉपिंग बाजार? हाथीपोल मार्केट है बेस्ट ऑप्शन

साउथ एक्सटेंशन

अगर आप कुछ खास और अलग चाहती हैं, तो साउथ एक्सटेंशन जा सकती हैं। यहां कई स्टोर ऐसे हैं जो आपके लहंगे या आउटफिट के हिसाब से ज्वेलरी तैयार करने की फैस‍िल‍िटी भी देते हैं।

ग्रेटर कैलाश

ग्रेटर कैलाश उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्‍शन है ज‍िन्‍हें लाइट लेकिन प्रीमियम लुक वाली ज्वेलरी पसंद होती हैं। यहां आपको मॉडर्न डिजाइन और अच्‍छी फिनिश वाली खूबसूरत ज्वेलरी म‍िल जाएगी।

किनारी बाजार

आपको बता दें क‍ि किनारी बाजार सिर्फ शादी के सामान के ल‍िए ही नहीं बल्कि खूबसूरत ज्वेलरी के लिए भी जाना जाता है। यहां हैंडक्राफ्टेड और ट्रेड‍िशनल डिजाइन की अच्छी रेंज मिल जाती हैं।

यह भी पढ़ें- नक्की लेक से लेकर तिब्बती मार्केट तक, Mount Abu में शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगहें

खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी खरीदने जाते समय अपने लहंगे या ड्रेस की फोटो जरूर साथ रखें। इससे मैचिंग ज्वेलरी खरीदने में आपको आसानी होगी। अगर सोने की ज्वेलरी खरीद रही हैं तो हॉलमार्क जरूर चेक कर लें। वहीं अगर किसी स्‍पेशन डिजाइन की कस्टम ज्वेलरी बनवानी है, तो शादी से कुछ महीने पहले ही ऑर्डर दे दें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-gemini/freepik