बेंगलुरु शहर ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि यहां के स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। अगर आप ट्रेंडी फैशन, स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स से लेकर हैंडबैग, फुटवियर और एक्सेसरीज तक सब कुछ कम कीमत और अच्छी क्वालिटी में खरीदना चाहती हैं, तो बेंगलुरु की कमर्शियल स्ट्रीट आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है।

बेंगलुरु की कमर्शियल स्ट्रीट 

यह शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक बाजारों में से एक माना जाता है। कॉलेज के स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और बजट-फ्रेंडली शॉपिंग करने वालों के लिए यह बाजार किसी जन्नत से कम नहीं है। बेंगलुरु की इस कमर्शियल स्ट्रीट पर ब्रांडेड शोरूम से लेकर सड़क किनारे सजी पटरियों तक, हर तरह के आउटफिट ऑप्शंस देखने को मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इस मशहूर मार्केट के बारे में विस्तार से। 

image credit: pinterest/SATYAM JOGDAND

कमर्शियल स्ट्रीट पर क्या-क्या मिलता है?

बेंगलुरु की इस मशहूर मार्केट से आप फैशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज बहुत ही कम कीमत में खरीद सकती हैं। इस मार्केट की गलियों में आपको क्रॉप टॉप, ओवरसाइज्ड टी-शर्ट से लेकर डेनिम जैकेट्स, पार्टी वियर और ऑफिस वेयर तक हर एक चीज का शानदार कलेक्शन देखने को मिलेगा। यहां मिलने वाले कपड़े बेहद सस्ते होते हैं, जिससे आप कम पैसों में जी भरकर खरीदारी कर सकती हैं।

अगर आपको स्टाइलिश हैंडबैग, कॉलेज या स्कूल बैग खरीदने हैं, तो आप इस मार्केट से हर तरह के बैग्स खरीद सकती हैं। इसके अलावा, यहां 300 से 800 रुपए के बजट में एक से बढ़कर एक बैग्स और फुटवियर मिल जाएंगे। 

कमर्शियल स्ट्रीट से शॉपिंग करने के 3 स्मार्ट टिप्स

अगर आपने बेंगलुरु की कमर्शियल स्ट्रीट से शॉपिंग करने का मन बना लिया है, तो खरीदारी करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें -

  • अगर आप छोटे स्टॉल से खरीदारी कर रही हैं, तो शुरुआती दाम थोड़े ज्यादा बताए जाते हैं। ऐसे में आप मोलभाव करके कीमत कम करवा सकती हैं।
  • कम कीमत में सामान खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी और फैब्रिक की जांच अच्छी तरह कर लें, क्योंकि कई बार सस्ते सामान में डिफेक्ट या सिलाई की गलती निकल आती है।
  • इस मार्केट में वीकेंड के दौरान बहुत ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में अगर आप शांति से शॉपिंग करना चाहती हैं, तो शनिवार और रविवार के बजाय हफ्ते के बाकी दिनों में जाएं।   

ऐसे पहुंचे बेंगलुरु की कमर्शियल स्ट्रीट

बेंगलुरु जानें के लिए आप सिटी रेलवे स्टेशन (KSR Bengaluru) जा सकती हैं। स्टेशन से यह 4-5 किलोमीटर दूर है। वहीं केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यह लगभग 35 किमी दूर है। मेट्रो से जानें के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन एमजी रोड (MG Road) मेट्रो स्टेशन या डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेशन है। बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (BMTC) की बसें भी आपको इस बाजार तक पहुंचा देंगी। 
image credit: pinterest/purelypeach03

निष्कर्ष:  बेंगलुरु की कमर्शियल स्ट्रीट अपने सस्ते दामों और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए कम बजट में बेस्ट शॉपिंग करना चाहती हैं, तो बेंगलुरु की यह कमर्शियल स्ट्रीट आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित होगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

image credit: freepik