नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले लोग वीकेंड पर अक्सर खाने-पीने की अच्छी जगहें सर्च करते हैं। ऑफिस और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से बचने का एक वीकेंड ही मौका होता है। हालांकि, उन्हें लगता है कि नोएडा एक्सटेंशन में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां उन्हें खाने-पीने की अच्छी चीजें मिल पाएंगी। यही वजह है कि वीकेंड आते ही लोग नोएडा एक्सटेंशन से बाहर कहीं अच्छे स्ट्रीट फूड लोकेशन सर्च करने लगते हैं। आप भी अगर इस वीकेंड अपने दोस्तों के साथ खाने-पीने के लिए अच्छी जगहें सर्च कर रही हैं, तो आपको नोएडा एक्सटेंशन के बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अजनारा ले गार्डन के पास स्थित मार्केट
गौर सिटी मॉल के पास स्थित अजनारा ले गार्डन के पास आपको खाने-पीने के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। इस जगह की खास बात यह है कि गाड़ी रखने के लिए भी अच्छा स्पेस मिल जाता है, इसलिए यहां आप देर तक रुक सकती हैं। यहां लोकल स्ट्रीट फूड, मोमोज, गोलगप्पे, चाट और स्नैक्स खाने आप जा सकती हैं। यह मार्केट हर दिन लगती है, इसलिए आपको किसी एक दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अजनारा ले गार्डन के पास ही गुरुवार मार्केट भी लगती है, लेकिन इसमें आपको खाने-पीने के ज्यादा ऑप्शन नहीं मिलेंगे।
- लोकेशन- अजनारा ले गार्डन, सेक्टर 16B, ग्रेटर नोएडा वेस्ट। गौर सिटी के आसपास रहने वालों के लिए 5-15 मिनट की दूरी पर है।
छोटी मिल्क मार्केट
यह एक ऐसी मार्केट है, जहां आपको खाने-पीने के साथ-साथ जरूरी चीजें खरीदने का भी मौका मिलेगा। लोकल स्ट्रीट फूड और बजट फ्रेंडली स्नैक्स के लिए यह ज्यादा फेमस है। ध्यान रखें कि शाम को चाट, मोमोज और टिक्की जैसे स्नैक्स के स्टॉल लगते हैं। दिन में आपको यहां खाने-पीने के ऑप्शन कम मिलेंगे।
- लोकेशन-टेकजोन-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, चेरी काउंटी और आसपास की सोसाइटियों के लोगों को यह पास पड़ेगी।
पाम स्ट्रीट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो वीकेंड पर आप पाम स्ट्रीट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जा सकती हैं। यह यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे फेमस फूड और शॉपिंग हब माना जाता है। यह कई कैफे, फास्ट फूड आउटलेट खुल चुके हैं, जहां खाने-पीने की अच्छी चीजें मिलती हैं। शाम को यहां हर दिन काफी भीड़ रहती है।
- लोकेशन- सेक्टर 1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौर चौक से लगभग 2-3 किमी दूर है।
इसके अलावा आप D मार्ट के सामने खुले स्टॉल्स पर भी खाने-पीने जा सकती हैं। इस जगह की खास बात यह है कि यहां खाने-पीने की चीजें काफी सस्ती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Magnific
