भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों को रिश्तों को वक्त देने के लिए भी समय कम पड़ जाता है। आज के युवाओं को किसी को डेट करना, हफ्तों तक चैटिंग करना और फिर मिलने का प्लान बनाना एक लंबी प्रोसेस लगता है। इससे बचने के लिए अब भारत के कुछ बड़े शहरों में 'स्पीड डेटिंग' ट्रेंड देखने को मिला है। यह ट्रेंड कम समय में नए लोगों से मिलने और अपने लिए सही पार्टनर तलाशने का एक जरिया है।
मेट्रो सिटीज में सिंगल युवा कैफे और क्लबों में जाकर कुछ ही मिनटों में कई लोगों से बातचीत करके यह किसी एक के साथ डेट करना तय कर लेटे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह स्पीड डेटिंग क्या है और क्यों पॉपुलर हो रहा है?
क्या है स्पीड डेटिंग?
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के आधिकारिक पोर्टल और अंतरराष्ट्रीय इवेंट, डेटिंग आर्काइव के अनुसार स्पीड डेटिंग एक ऐसा ऑर्गनाइज्ड इवेंट होता है, जहां सिंगल लोग कुछ ही समय में आमने-सामने बैठकर एक-दूसरे से मिलते हैं।
इस ट्रेंड में हर कपल को आपस में बात करने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाता है।
समय पूरा होते ही घंटी बजती है और पुरुष पार्टनर को अगली टेबल पर मूव करना पड़ता है।
2. कार्ड्स और फीडबैक सिस्टम
यही नहीं बातचीत खत्म होने के बाद हर पार्टिसिपेंट के पास एक कार्ड होता है, जिस पर वे टिक करते हैं कि उन्हें किससे दोबारा मिलना है या कौन पसंद आया है। अगर दोनों तरफ सेमैच होता है, तो ऑर्गनाइजर्स उनकी कांटेक्ट डिटेल एक दूसरे को शेयर कर देते हैं। इस ट्रेंड को अक्सर लोग किसी कैफे या रेस्टोरेंट में सार्वजनिक रूप से फॉलो करते हैं। ऐसा करने से किसी अनजान व्यक्ति से मिलने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
क्यों बढ़ रहा इस ट्रेंड का क्रेज?
आज की जनरेशन के बीच इस ट्रेंड का बहुत क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह -
- ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर फेक प्रोफाइल्स से बचने के लिए अब लोग इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं।
- यंग्स अब मोबाइल फोन की दुनिया से निकलकर रियल लाइफ में एक दूसरे से मिलना पसंद कर रहे हैं।
- अगर किसी के साथ बातचीत अच्छी नहीं लग रही है, तो कुछ ही देर में वे बातचीत खत्म कर देते हैं।
- हाव-भाव, बोलने का तरीका और कॉन्फिडेंस एक मुलाकात में ही पता किया जा सकता है।
स्पीड डेटिंग में जाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें
अगर आप पहली बार किसी स्पीड डेटिंग इवेंट में जा रही हैं, तो नीचे बताई गई कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें-
- अपना आत्मविश्वास और चेहरे की हल्की मुस्कान को बरकरार रखें।
- अपने करियर, हॉबीज या पसंदीदा जगहों के बारे में सवाल पूछें।
- पहली ही मुलाकात में पैसों परिवार या अतीत के रिश्तों को खुलकर ना बताएं।
- बातचीत जो किसी दबाव के तौर पर न लें, इसे नए लोगों से मिलने और एक अच्छा अनुभव के हिसाब से जोड़ें।
निष्कर्ष: आजकल स्पीड डेटिंग खूब ज्यादा ट्रेंड में है। सिंगल युवाओं के लिए यह सबसे बेस्ट मानी जा रही है। इस ट्रेंड के जरिए लोग कम समय में नए लोगों से मिलना, खुलकर बात करना और अपने लिए सही कनेक्शन ढूंढ रहे हैं। हालांकि यह हर किसी के लिए परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन एक नया अनुभव मिल सकता है। अगर आप भी रूटीन डेटिंग से ऊब चुकी हैं, तो आने वाले वीकेंड पर किसी अच्छे स्पीड डेटिंग इवेंट में जा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik
-1794475973085_m.webp)