Toy Buying Tips: हमेशा अपने बच्चों के हाथों में ऐसे खिलौने दें जो अच्छे और सुरक्षित हों। हर सुंदर दिखने वाला खिलौना क्या आपके बच्चे के लिए सेफ है, इसकी कोई गारंटी नहीं है। विशेषज्ञों की मानें, तो बाजार में मिलने वाले ज्यादातर खिलौने आपके बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं होते। कई बार कुछ खिलौने देखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं, जो देखते ही पसंद आ जाते हैं। लेकिन उसे खरीदने से पहले इस बात की जांच कर लें कि उसमें कोई हानिकारक रसायन तो नहीं है।
Toy Buying Tips: बच्चों के लिए खिलौना लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों के लिए खिलौने खरीदने से पहले आपको उसकी क्वालिटी, किस चीज से बना है, छूने में नुकीला तो नहीं आदि कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
नुकीला न हो खिलौना- बच्चे के लिए कोई भी खिलौना पसंद करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वो आपके बच्चे के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हो। खिलौना किसी भी कोने से नुकीला या अधिक कलरफुल नहीं होना चाहिए। क्योंकि खिलौने के नुकीले सिरे आपके बच्चे को चोट पहुंचा सकता है।दूसरी तरफ ज्यादा कलरफुल खिलौनों के रंगों में केमिकल्स मिले होने की वजह से
Image Credit:magnific.com
टॉक्सिक हो सकते हैं जिससे बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।खिलौने हमेशा उम्र के हिसा से ही लें- खिलौने खरीदते समय हमेशा अपने बच्चे की उम्र का ध्यान रखें। उम्र के अनुसार खरीदे गए खिलौने बच्चे के शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी मदद करते हैं।
एक्टिविटी को बढ़ावा देने हों खिलौने- बच्चों के लिए खिलौना खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका खिलौना ऐसा होना चाहिए जिसमें बच्चे के मनोरंजन के साथ उसकी फिजिकल एक्टिविटी भी होती रहे। जैसे वीडियो गेम की जगह उसे कोई चलने वाला खिलौना दें, जिसे पकड़ने के लिए बच्चा मूवमेंट करे।
ऐसे खिलौनों को लेने से बचें - कभी भी बच्चों के लिए ऐसे खिलौने न खरीदें जो उनके अंदर हिंसा, समाजिक, जातीय, और लैंगिक असमानता को बढ़ावा दें। उनके कोमल मन पर नकारात्मक प्रभाव डालें। ऐसे खिलौनों से हमेशा दूरी बनाए रखें।
बटन, बैटरी और मैग्नेट लगे खिलौने न दें- अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो कभी भी ऐसे खिलौने न खरीदें जिनमें बटन, बैटरी या कई मैग्नेट हों। अक्सर, बच्चे बटन वाली बैटरी (थोड़ी या पूरी) निगल लेते हैं या उन्हें अपने कान या नाक में फंसा लेते हैं। दम घुटने का खतरा होने के अलावा, बैटरी कान, नाक और खाने की नली के अंदर के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचा सकती है।
Image Credit: magnific.com
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
