वीडियो गेमिंग का शौक पड़ सकता है आपके बच्चे पर भारी, ऐसे छुड़ाएं ये आदत

आज के समय में बच्चे कई सारे वीडियो गेम्स खेलते हैं, पर इससे उनकी आंखों पर बहुत अधिक असर पड़ता है। आप बच्चों की वीडियो गेमिंग की लत को आसानी से कैसे छुड़ा सकती हैं? आइए जानते हैं। 
Updated:- 2023-05-12, 17:54 IST
image

आज के समय में बच्चे दिनभर फोन या लैपटॉप में वीडियो गेम खेलते हैं। इससे उनकी आंखें तो प्रभावित होती हैं और साथ ही सेहत पर भी बहुत असर पड़ता है। अगर आपका बच्चा भी बहुत अधिक वीडियो गेम खेलता है, तो आप उसे किस तरह से समझा सकती हैं और कैसे उसकी यह आदत छुड़वा सकती हैं। आइए जानते हैं। 

गेम खेलने का समय तय करें 

how to handle video game obsession of your child

पैरेंट्स चाहें तो बच्चों की वीडियो गेम पैटर्न को समझकर उसे कंट्रोल कर सकते हैं। अपने बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेट करें, इससे उनका गेम खेलने का समय तय होगा। इसके अलावा आपको उन्हें यह समझाना चाहिए कि वह दिनभर में सिर्फ एक या आधे घंटे के लिए ही गेम खेलें। इससे उनकी आंखें सुरक्षित रहेंगी और वह अन्य कामों पर भी फोकस कर पाएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें-इन कामों में पेरेंट्स से भी आगे होते हैं बच्‍चे, जानें कैसे

फन एक्टिविटीज करवाएं 

अगर आपका बच्चा अधिक गेम खेलता है तो उसे फन एक्टिविटीज करवाएं। आप उन्हें घर पर ही कई सारे इंडोर गेम खेलने के लिए कह सकती हैं या फिर आप उन्हें अन्य गेम जैसे बैडमिंटन, क्रिकेट, टेनिस खेलने के लिए कह सकती हैं।(बच्चा नहीं देता रेसपेक्ट, तो अपनाने ये तरीके)

इससे उनका ध्यान दूसरी तरफ भी जाएगा और उनका समय गेम खेलने में कम व्यतीत होगा। इसके साथ-साथ आप अपने बच्चों को खाली टाइम में गेम खेलने की जगह स्टोरी बुक पढ़ने के लिए समझाएं। 

 इसे भी पढ़ेंः अपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें 

आपको अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करना बहुत जरूरी है। इससे उनके पास खाली समय कम रहेगा और वह गेम खेलने की जगह कोई अन्य काम कर पाएंगे। आपको उन्हें डांटने या मारने की जगह प्यार से वीडियो गेम न खेलने के लिए समझाना चाहिए। आप उन्हें बोर्ड गेम जैसे चेस, कैरम आदि खेलने के लिए कह सकती हैं।( जानें पेरेंट्स से ज्यादा दोस्तों को पसंद क्यों करते हैं बच्चे )

इसके अलावा आप उन्हें परिवार वालों से घुलने मिलने के लिए कहें ताकि वह पूरे दिन सिर्फ गेम न खेलें, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें।

आप अपने बच्चों को वीडियो गेम्स खेलने की लत को ऐसे छुड़वा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।