किसी भी रिश्ते की शुरुआत बहुत खूबसूरत होती है, जहां पार्टनर की छोटी-छोटी बातें भी दिल को छू जाती हैं। एक समय ऐसा होता है जब वे आपके दिनभर के हाल-चाल, खाने-पीने और मूड की परवाह खुद से बढ़कर करते हैं। लेकिन समय के साथ अगर रिश्ते में खटास आने लगे, तो रवैया बदलने लगता है।

प्यार भरे शब्दों की जगह बेरुखी ले लेती है और जो इंसान कभी हर बात की फिक्र करता था, वह अब सिर्फ दूरियां बनाने लगता है। अगर आपके पार्टनर के व्यवहार में भी ऐसा बदलाव आ रहा है, तो यह रिश्ते में आ रही दूरियों का संकेत हो सकता है। नीचे लेख में डॉक्टर चांदनी तुगनैत से जानें 7 ऐसी बातें, जो पार्टनर के बदलते रवैये को बताते हैं।

ये 7 बातें जो आपके पार्टनर का बताती है बदला हुआ रवैया

जब पार्टनर का रवैया बदलने लगता है, तो रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। शुरुआत में जो इंसान आपकी हर छोटी बात की फिक्र करता था, वह अब आपको नजरअंदाज करने लगता है। नीचे जानें 7 ऐसे संकेत।

1. बातों में पहले जैसा अपनापन और दिलचस्पी का खत्म होना

शुरुआत में पार्टनर आपकी हर छोटी-बड़ी बात को बड़े चाव से सुनते थे और लंबी बातें करना पसंद करते थे। मगर अब उनका जवाब सिर्फ 'हां', 'ना' या 'ठीक है' तक सीमित हो गया है। वे आपकी बातों को अनसुना करने लगे हैं और बातचीत में वह पुराना उत्साह बिल्कुल नजर नहीं आती।

इसे भी पढ़ें- रिश्ते में झगड़ों से ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 गलतियां, जानें कड़वाहट की असली वजह

2. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना

जो इंसान कभी आपकी गलतियों पर भी मुस्कुरा देता था या प्यार से समझाता था, अब वह छोटी-छोटी बातों पर भी अपना आपा खोने लगा है। बात-बात पर टोकना, हर बात पर नुस्क निकालना और बिना किसी ठोस वजह के चिड़चिड़ापन दिखाना यह साफ बताता है कि अब उनका धैर्य आपके लिए कम हो गया है।

3. आपके साथ समय बिताने से इग्नोर करना

पहले वे अपने बिजी शेड्यूल से भी आपके लिए वक्त निकाल लेते थे और साथ रहना पसंद करते थे। मगर अब उनके पास हमेशा कोई न कोई बहाना होता है जैसे ऑफिस का काम, दोस्तों के साथ बाहर जाना या थक जाना। वे आपके साथ वीकेंड या फुर्सत के पल बिताने से बचने लगे हैं।

4. फोन और सोशल मीडिया पर ज्यादा बिजी रहना

जब आप दोनों साथ होते हैं, तब भी अगर उनका ध्यान पूरी तरह फोन की स्क्रीन, चैटिंग या सोशल मीडिया पर रहता है, तो यह खतरे की घंटी है। वे आपसे नजरें चुराकर फोन पर लगे रहते हैं और पूछने पर या तो टाल देते हैं या भड़क जाते हैं।

5. आपके इमोशंस और भावनाओं की परवाह न करना

पहले आपके चेहरे की एक उदासी या आंख का एक आंसू भी उन्हें बेचैन कर देता था। लेकिन अब उन्हें आपके रोने, हंसने या परेशान होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे आपके सुख-दुख में साथ खड़े होने के बजाय उदासीन हो जाते हैं।

6. भविष्य की प्लानिंग या जरूरी बातों से दूरी बनाना

जो पार्टनर कभी आपके साथ मिलकर आगे की योजनाएं बनाते थे, सपने सजाते थे, वे अब भविष्य से जुड़ा कोई भी जिक्र करने से कतराते हैं। 'हम' की जगह उनकी बातचीत में सिर्फ 'मैं' या 'मेरा' शब्द हावी होने लगता है, जो यह दर्शाता है कि वे अब इस रिश्ते में लंबे समय तक रहने को लेकर गंभीर नहीं हैं।

7. हर बात में कमियां निकालना और तुलना करना

अब उन्हें आपकी हर खूबी में भी बुराई नजर आने लगती है। वे बात-बात पर आपकी तुलना दूसरों से करने लगते हैं या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसा व्यवहार पार्टनर की मानसिक दूरी और रिश्ते से ऊब जाने का सबसे बड़ा संकेत होता है।

इसे भी पढ़ें- र‍िलेशनश‍िप में आने के बाद लड़क‍ियां क्यों हो जाती हैं ओवर पॉजेसिव? समझें इसके पीछे का साइंस

आपके पार्टनर में अगर ये संकेत दिख रहे हैं, तो आप समझ जाए कि आपका पार्टनर आपको टेकन फॉर ग्रांडेड ले रहा है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific