Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

देर से जवाब देना और पासवर्ड छिपाना, पार्टनर का ऑनलाइन बिहेवियर क्या कहता है?

डिजिटल युग में पार्टनर की ऑनलाइन एक्टिविटी जैसे देर से जवाब या नए फॉलोअर्स रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। जानते हैं, इनके बारे में...
Updated:- 2026-09-07, 12:35 IST
relationship tips

डिजिटल दौर में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप हमारे रिश्तों का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अक्सर लोग अपने साथी की ऑनलाइन एक्टिविटी, जैसे किसी तस्वीर पर लाइक, नया फॉलोअर या लेट रिप्लाई को देखकर परेशान होने लगते हैं। इंटरनेट किसी भी रिश्ते की पूरी कहानी बयां नहीं कर सकता। डिजिटल आदतों के पीछे का सच हमेशा वैसा नहीं होता जैसा हम सोच लेते हैं, लेकिन छोटे-छोटे बदलाव परिस्थितियों के बारे में आपको बहुत कुछ बता सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं, इनके बारे में...

जब बदल जाए पार्टनर का ऑनलाइन बिहेवियर

अगर आपके पार्टनर का ऑनलाइन बिहेवियर बदल जाए तो क्या संकेत नजर आ सकते हैं, जानते हैं...

1. मैसेजिंग के पैटर्न में बदलाव

रिश्ते की शुरुआत में दिनभर मैसेज करने वाला पार्टनर अगर अचानक कम बातें करने लगे, तो मन में शक पैदा होना स्वाभाविक है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि उनका प्यार कम हो गया है। काम का बढ़ता दबाव, मानसिक तनाव या रिश्ते में दूरी आ जाना भी इसकी वजह हो सकती है। बातचीत कम होना आम बात है, लेकिन अगर पार्टनर लगातार आपसे दूरी बना रहा है, तो थोड़ा सतर्क हो जाएं।

1 - 2026-09-07T111540.053

2. सोशल मीडिया पर नए फॉलोअर्स का सच

पार्टनर की फॉलो लिस्ट में किसी नए व्यक्ति को देखकर तरह-तरह के ख्याल आना आम है। सिर्फ एक क्लिक या फॉलो किसी रिश्ते की सच्चाई तय नहीं कर सकता। वह नया फॉलोअर उनका पुराना दोस्त, ऑफिस का सहकर्मी या फिर केवल कोई कंटेंट क्रिएटर भी हो सकता है। बिना किसी कारण के सिर्फ सोशल मीडिया एक्टिविटी के आधार पर अपनी सोच बनाना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- कान्हा जैसे ये 5 गुण क्या आपके अंदर भी है? हर लड़की को होती है ऐसे ही जीवनसाथी की तलाश

3. पर्सनल स्पेस और प्राइवेसी में अंतर

हर रिश्ते में प्राइवेसी होना एक सामान्य बात है। परेशानी तब शुरू होती है जब प्राइवेसी छिपने-छिपाने में बदल जाए। यदि आपका साथी पहले से ही फोन इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी पसंद करता है, तो इसमें चिंता की बात नहीं है। अगर अचानक से उन्होंने स्क्रीन छिपाना शुरू कर दिया है या सामान्य सवालों पर भी गुस्सा होने लगे हैं, तो यह रिश्ते में आते बदलाव का संकेत हो सकता है। बता दें कि यह किसी धोखे का पक्का सबूत नहीं है, बल्कि इस पर खुलकर बात करने की जरूरत है।

2 - 2026-09-07T111552.389

4. प्रोफाइल पर प्यार का दिखावा न होना

कुछ लोग अपने रिश्ते से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ अपनी निजी जिंदगी को इंटरनेट से दूर रखते हैं। यदि पार्टनर आपके साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करता या कमेंट्स में प्यार नहीं जताता, तो इसका मतलब यह नहीं कि उनकी नजरों में आपकी अहमियत कम है। वर्चुअल दुनिया के दिखावे से कहीं ज्यादा मायने यह रखता है कि आप दोनों का वास्तविक रिश्ता कितना मजबूत है।

यह भी पढ़ें- बचपन की परवरिश से तय होता है भाई-बहन का रिश्ता, जानें कैसे लाएं मिठास?

5. मैसेज सीन करके जवाब न देना

आपके मैसेज को अनदेखा करना और उसी वक्त पार्टनर को किसी ऐप पर एक्टिव देखना, नाराज कर सकता है। सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना एक आसान काम है, जिसमें ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ता। वहीं, किसी मैसेज का सही जवाब देना या बातचीत आगे बढ़ाना एनर्जी मांगता है। अगर यह घटना कभी-कभार होती है तो इसे अनदेखा किया जा सकता है, लेकिन यदि यह उनकी आदत बन चुकी है तो इस पर ध्यान देना जरूरी है।

असली रिश्ते की पहचान कैसे करें?

एक्सपर्ट से मुताबिक, इंटरनेट आपको बदलाव का अहसास तो करा सकता है, लेकिन उसकी सही वजह नहीं बता सकता। अगर आपको पार्टनर के बर्ताव में कोई फर्क नजर आ रहा है, तो उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी देखने के बजाय अपनी रियल लाइफ बॉन्डिंग पर ध्यान दें।

  • क्या आपका पार्टनर आपको समय देता है?
  • क्या आप दोनों के बीच बातचीत खुलकर होती है?
  • क्या आप उनके साथ सेफ महसूस करते हैं?
  • क्या वे आपके प्रति पहले की तरह ही समर्पित हैं?

इन सवालों के जवाब आपको किसी भी लास्ट सीन या ऑनलाइन स्टेटस से कहीं ज्यादा सटीक जानकारी देंगे। ऑनलाइन आदतों को आधार बनाने के बजाय आपस में बातचीत करके एक-दूसरे को समझना ही रिश्ते को मजबूत बनाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

FAQ
पार्टनर के ऑनलाइन बिहेवियर में बदलाव दिखने पर पहला रिएक्शन क्या होना चाहिए?
जासूसी या बहस करने के बजाय शांत रहकर उनसे सीधी बातचीत करें।
ऑनलाइन होने के बावजूद मैसेज इग्नोर करने का क्या मतलब है?
सोशल मीडिया स्क्रॉल करना आसान होता है, जबकि बातचीत में ऊर्जा लगती है। अगर यह कभी-कभार हो तो इसे नजरअंदाज करें, लेकिन आदत बनने पर बात करें।
क्या सोशल मीडिया एक्टिविटी से रिश्ते का सच पता चल सकता है?
नहीं, इंटरनेट आधी-अधूरी जानकारी देता है। आपके रिश्ते की सच्चाई इस बात से तय होती है कि आप रियल लाइफ में एक-दूसरे के साथ कैसे हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।