शादी हमारी लाइफ का एक सबसे बड़ा फैसला होता है। इसी वजह से हम यही चाहते हैं क‍ि ज‍िसके साथ पूरी लाइफ स्‍पेंड करनी है, उस पर पूरा भरोसा हो, लेक‍िन कई बार र‍िश्‍ते की शुरुआत में ही मन में कई सवाल आने लगते हैं। जैसे कहीं सामने वाले का कोई पास्‍ट तो नहीं है, ज‍िसे वो अभी तक भुला न पाया हो, क्‍या वह इस र‍िश्‍ते को लेकर गंभीर है? ऐसे में शक होना तो लाजमी है।

हालांक‍ि, स‍िर्फ शक के आधार पर कोई फैसला लेना भी सही नहीं माना जाता है। रि‍श्‍ता तभी मजबूत होता है जब उसमें भरोसा, ईमानदारी और भरपूर प्‍यार हो। इसल‍िए अगर शादी से पहले आपको अपनी मंगेतर की वफादारी को लेकर कोई च‍िंता है तो कुछ बातें पहले ही जान लेनी चाह‍िए। आइए जानते हैं-

क्या वह जो कहते हैं, वही करते हैं?

किसी पर भरोसा क‍िया जा सकता है या नहीं, इसे जानने का सबसे आसान तरीका है क‍ि वो जो कहते हें और करते हैं, उनमें क‍ितना फर्क है। अगर आपका मंगेतर कोई वादा करते हैं और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश भी करते हैं, तो यह ग्रीन फ्लैग है। वहीं, दूसरी ओर अगर वह बार-बार अपनी ही बातों से पलट जाते हैं या हर बार एक नई कहानी सुना देते हैं, तो आपको अलर्ट हो जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- पत‍ि-पत्‍नी में हो जाए लड़ाई, तो क्‍या करें? बात को संभालने के ल‍िए अपनाएं ये तरीके

क्या वह आपसे खुलकर बात करते हैं?

एक मजबूत रिश्ते की नींव ही खुलकर बात करने पर टिकी होती है। अगर आपके मंगेतर अपनी सोच, फैम‍िली, फ्रेंड्स और फ्यूचर प्लान्स के बारे में आपसे खुलकर और आराम से बातें करते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा साइन होता है, लेकि‍न अगर व‍ह आपसे अपनी पर्सनल लाइफ या जरूरी बातें छ‍िपाने लगें तो समझ जाइए कि अब बैठकर शांति से बात करने का वक्त आ गया है।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों कुछ लोग शादी के बाद ज्यादा चुप हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें

मुश्किल समय में उनके बर्ताव पर रखें नजर

किसी भी इंसान का असली चेहरा तभी सामने आता है जब आपका वक्‍त खराब चल रहा होता है। जब भी कोई समस्या आती है, तो क्या वह आपके साथ खड़े होते हैं या फिर जिम्मेदारी लेने के डर से दूर हो जाते हैं? इन बातों पर ध्‍यान देना सबसे जरूरी है। आपको बता दें कि‍ जो इंसान अच्छे समय में तो साथ हंसे ही, लेकिन बुरे वक्त में भी आपके साथ खड़ा रहे, वही आपका सच्‍चा साथी बन सकता है।

सम्‍मान देना भी जरूरी

वफादारी सिर्फ धोखा न देने तक ही नहीं होती है। क‍िसी भी र‍िश्‍ते में सम्‍मान सबसे जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपका मंगेतर आपकी बात सुनता है, आपकी फील‍िंग्‍स की कद्र करता है और आप जो कहती हैं, उसे करता है तो यह भी ग्रीन फ्लैग की कैटेगरी में ही आता है। अगर ऐसा वह नहीं करता है तो आपको एक्‍शन लेने की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- रिश्ता बराबरी का, फिर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से ज्यादा उम्मीदें क्यों रखी जाती हैं?

एक सफल शादी सिर्फ प्यार से नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और बातचीत से मजबूत बनती है। इसलिए अगर मन में कोई सवाल है, तो उसे क्‍ल‍ियर करना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- शादी के शुरुआती साल सबसे मुश्किल क्यों होते हैं? हर कपल को जानना चाहिए

Image Credit- Freepik/Gemini