प्यार और कमाई के परे, शादी के फैसले से पहले जीवनसाथी में चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

शादी का समय हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन शादी सिर्फ प्यार और अच्छी सैलरी या नौकरी से नहीं चलती है। किसी से प्यार होना और उसका फाइनेंशियली स्टेबल होना अपनी जगह जरूरी है, लेकिन शादी के बाद जिंदगी साथ बिताने के लिए कई और बातें भी बहुत मायने रखती हैं। शादी का फैसला करने से पहले खुद से या अपने पार्टनर से कुछ बातें जरूर पूछनी चाहिए।
जैसे क्या वह आपकी बात ध्यान से सुनता है, क्या पैसों को लेकर दोनों की सोच एक जैसी है, क्या परिवार और बच्चों को लेकर दोनों की उम्मीदें आपस में मिलती हैं कि नहीं? इन सभी सवालों के जवाब अगर आप शादी से पहले ही समझ लेंगी तो रिश्ता आगे बहुत ही अच्छे से चलेगा। आइए जानते हैं कि आपको शादी से पहले पार्टनर से कौन सी बातें क्लियर कर लेनी चाहिए?
-1790489547403.webp)
image credit- shutterstock
लाइफ पार्टनर में जरूर चेक करें ये 3 चीजें
अगर आपकी शादी फिक्स होने वाली है, तो आपको हां करने से पहले पार्टनर में कुछ चीजें चेक कर लेनी चाहिए। ये बातें दोनों तरफ से लागू होती है।
1. चेक करें कि वह आपकी बात कितनी सुनता या सुनती है?
शादी से पहले यह परखना बहुत जरूरी है कि आपका पार्टनर आपकी बात को सच में सुनता और समझता है या नहीं। सिर्फ अपनी धौंस जमाना और सामने वाले की बात को अनसुना कर देना रिश्ते में जहर घोलने का काम करता है। चेक करें कि जब आप अपनी किसी परेशानी, पसंद या चिंता के बारे में बात करती हैं, तो उनका रिएक्शन कैसा होता है? क्या वो आपकी बात बीच में ही काट देते हैं या पहले पूरी बात ध्यान से सुनते हैं? जरूरी नहीं कि हर बात पर दोनों की राय एक जैसी हो, लेकिन जब आपकी सोच अलग हो, तब भी क्या वे आराम से और प्यार से बात करते हैं? याद रखें रिश्ते में विचारों का अलग होना आम बात है, लेकिन अलग सोच होने पर भी एक-दूसरे की बात की इज्जत करना सबसे ज्यादा मायने रखता है।
यह भी पढ़ें- लड़ाई नहीं, यह तो प्यार की निशानी है! मैरिड लाइफ की वो 7 फनी बातें जिन पर नोंक-झाेंक करता है हर कपल
2. पैसों को लेकर उसकी सोच जरूर जानें
शादी से पहले सिर्फ यह जानना काफी नहीं है कि आपका पार्टनर कितना अर्न करता है। असली बात तो यह है कि पैसे को लेकर उसकी सोच कैसी है। क्या वह दिल खोलकर खर्च करने वाला है या पैसों की बचत भी करता है? फ्यूचर के लिए पैसे बचाने और इंवेस्ट करने को लेकर उसका क्या प्लान है? शादी के बाद घर-गृहस्थी के खर्च कैसे संभालेंगे, इस बारे में उसकी क्या राय है? इगर आप शादी से पहले इन जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात कर लेंगी तो आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं हाेगी।
-1790489616468.webp)
image credit- magnific
3. परिवार को लेकर उसकी उम्मीदें क्या हैं?
शादी के बाद सिर्फ दो लोग नहीं बल्कि दो परिवार भी आपस में जुड़ते हैं। इसलिए सात फेरे लेने से पहले परिवार को लेकर उसकी सोच और उम्मीदों को जान लेना भी जरूरी है। शादी के बाद आप दोनों को कहां रहना है, ज्वॉइंट फैमिली में या अलग इंडिपेंडेंट घर में? घर के कामों और जिम्मेदारियों को बांटने को लेकर उसकी क्या सोच है? क्या वह मानता है कि काम सिर्फ एक की जिम्मेदारी है या दोनों मिलकर संभालेंगे? अगर कभी परिवार के किसी सदस्य को अचानक मदद या सपोर्ट की जरूरत पड़ जाए, तब आपका पार्टनर कैसा रिएक्ट करेगा? इन सभी मुद्दों पर पहले से ही खुलकर बात कर लेने से बाद में कोई सरप्राइज या तनाव नहीं झेलना पड़ता।
यह भी पढ़ें- Love Language की समझ: क्या आपके और पार्टनर के प्यार जताने की भाषा एक जैसी है?
शादी से पहले इन बातों पर भी दें ध्यान
अगर आपकी शादी होने वाली तो ऊपर बताई गई तीन बातों के अलावा भी कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे-
- गुस्से या मतभेद के समय वह कैसे पेश आता है।
- उसे आपकी नाराजगी से फर्क पड़ता है या नहीं।
- करियर, बच्चे, रहने की जगह और लाइफस्टाइल को लेकर उसका क्या मानना है।
- सबसे जरूरी बात कि वह आपकी केयर करता है या नहीं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।