आखिर क्यों कुछ लोग शादी के बाद ज्यादा चुप हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें

शादी दो अलग-अलग इंसानों का मेल है, जिसमें समय के साथ कई बदलाव आते हैं। अक्सर देखा गया है कि जो लोग शादी से पहले बेहद बातूनी होते हैं, वे शादी के कुछ समय बाद अचानक बेहद शांत या चुप रहने लग जाते हैं। पार्टनर का इस तरह अचानक खामोश हो जाना रिश्ते में दूरी पैदा करने लगता है। कई बार लोग इसे नाराजगी समझ लेते हैं, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि शादी के बाद क्यों गुमसुम हो जाते हैं कुछ लोग और इस परिस्थिति में कैसे डील करें? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
आखिर शादी के बाद क्यों गुमसुम हो जाते हैं कुछ लोग?
शादी के बाद अचानक चुप हो जाने के पीछे कई व्यावहारिक छिपी होती हैं। सबसे पहला कारण है एक्सपेक्टेशन का बोझ और जिम्मेदारियां। अचानक नए परिवार को संभालने और करियर को मैनेज करने के स्ट्रेस में लोग अपनी बातें शेयर करना कम कर देते हैं।

दूसरा कारण है 'कम्युनिकेशन गैप' या एक दूसरे से विचारों का न मिलना। जब किसी व्यक्ति को लगता है कि पार्टनर उसकी बात को सही ढंग से नहीं समझ रहा है या हर बात पर बहस हो रही है, तो वह खुद को सही साबित करने की जंग से थककर चुप बैठना ज्यादा बेहतर समझने लगता है।
इस खामोशी से कैसे निपटें और रिश्ते को कैसे संभालें?
- पार्टनर पर चिल्लाने और ताने मारने की आदत रिश्ते को खराब कर सकती है। ऐसे में उनसे शांत मन से पूछें कि क्या कोई बात उन्हें परेशान कर रही है।
- जब पार्टनर कोई परेशानी शेयर करें, तो उनकी हंसी करने के बजाय एक अच्छे लिस्नर की तरह उनकी बात को पूरा सुनें।
यह भी पढ़ें- जब अपनी बात रखने पर भी पति समझे 'क्लेश', तो बदलें बातचीत का तरीका
- कुछ वक्त सिर्फ एक-दूसरे के लिए निकालें, जहां घर या पैसों की बातें न होकर केवल आप दोनों के जज्बात हों।
- कई बार इंसान को खुद को रीचार्ज करने के लिए थोड़े 'मी-टाइम' की जरूरत होती है। उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

नोट - शादी के बाद की खामोशी हमेशा किसी बड़े झगड़े का संकेत नहीं होती, बल्कि यह इस बात का इशारा है कि रिश्ते को नए सिरे से री-कनेक्ट करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- पिछले 'Toxic Relationship' के डर से बाहर निकलकर आगे कैसे बढ़ें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।