बच्चों को बाहर का खाने-पीने का बहुत मन करता है। उन्हीं में से कैंडी भी एक है। कलरफुल और मीठी कैंडी देखते ही वो काफी खुश हो जाते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कैंडीज में आर्टिफिशियल कलर्स और फ्लेवर्स का इस्तेमाल होता है। वहीं, चीनी भी काफी ज्यादा मात्रा में होती है और इसे लंबे समय तक चलाने के लिए प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है।

ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए घर पर कैंडी बना सकती हैं। हम आपको तरबूज और अंगूर से कैंडी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। जब आपके बच्चे इसे खाएंगे तो बाजार वाली खरीदना भूल जाएंगे। आइए जानते हैं-

तरबूज से बनाएं होममेड कैंडी

गर्मियों में तरबूज तो लगभग सभी घरों में आता है। ये फल पानी से भरपूर होता है। आप इससे बच्चों के लिए बाजार जैसी कैंडी बना सकती हैं। इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-

  • 2 कप तरबूज के टुकड़े
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 से 2 चम्मच शहद (ऑप्शनल)

ऐसे बनाएं

कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के बीजों को निकाल लें। अब तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर प्यूरी बना लें। इसमें नींबू का रस मिला दें। अगर आपको थोड़ा ज्यादा मीठा स्वाद चाहिए, तो आप स्वाद अनुसार शहद भी एड कर सकती हैं। अब इस मिक्सचर को कैंडी मोल्ड या आइस ट्रे में भरकर फ्रीजर में 4 से 5 घंटे के लिए रख दें। जब यह पूरी तरह जम जाए, तो मोल्ड से निकाल लें। गर्मियों में तो ये बच्चों को खूब पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें- Low Calorie Breakfast: नाश्‍ते में ट्राई करें लो कैलोरी वाली ये रेस‍िपीज, एनर्जी भी म‍िलेगी और बनी रहेगी फ‍िटनेस

अंगूर से बनाएं कैंडी

अगर आपके बच्चों को कुछ खट्टी-मीठी चीजें पसंद आती हैं, तो आप अंगूर से भी कैंडी बना सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-

  • 2 कप ग्रीन या ब्लैक अंगूर
  • 1 चम्मच नींबू का रस

कैंडी बनाने का तरीका भी जानें

सबसे पहले अंगूरों को अच्छी तरह धोकर दो हिस्सों में काट लें। अगर बीज हों तो निकाल दें। इसके बाद अंगूरों को बेकिंग ट्रे या प्लेट में थोड़ा-थोड़ा दूरी पर रख दें। अब ऊपर से थोड़ा नींबू का रस छिड़क दें। ट्रे को फ्रीजर में 5 से 6 घंटे के लिए रख दें। जब अंगूर पूरी तरह जम जाएं, तो इन्हें निकालकर बच्चों को सर्व करें। ये छोटे-छोटे फ्रूट कैंडी बाइट्स की तरह लगते हैं।

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ फरे ही क्‍यों, चावल के आटे से झटपट बनाएं सबसे पुरानी और स्वादिष्ट ये मिठाइयां; स्‍वाद रहेगा जबरदस्‍त

तो अगर आपके बच्चे भी बाजार से कैंडी खरीदकर खाते हैं तो एक बार उन्हें ये घर वाली कैंडी खिलाइए। यकीन मानिए, ये उन्हें जरूर पसंद आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik