Summer Special Ice Cream: गर्मियों में आइसक्रीम खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए घर में अक्सर आइसक्रीम खाने को मिल जाती है। साथ ही बच्चों को भी हम वही Ice Cream खिला देते हैं। इस बार आप बाजार की आइसक्रीम खिलाने की बजाए घर पर इसे तैयार करें, ताकि इसका टेस्ट चखने के बाद आपके बच्चे और घर के बड़े बाहर की आइसक्रीम का टेस्ट ही भूल जाएं। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे सूजी के रस्क से बनी Ice Cream को घर पर बना सकती हैं।

सूजी के रस्क की आइसक्रीमबनाने की विधि

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दूध को उबालना है और इसे पकने के लिए रख देना है।
  • इसे आपको तबतक पकाना है, जबतक आपका दूध अच्छे से गाढ़ा न हो जाए।
  • फिर आपको इसमें रस्क को मिक्स करना है और इसे अच्छे से पकना है।
  • इसे घुलने तक पकाएं और दूध को दोबारा गाढ़ा होने दें।
  • जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी मिलाएं। अच्छी तरह घुलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और फ्रेश क्रीम डालकर मिलाएं।
  • इन सभी चीजों को 2 से 3 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं। इसके बाद गैस को बंद करके मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।

आइसक्रीम बनने के बाद क्या करें?

  • जब आपकी आइसक्रीम अच्छे से बन जाए, तो इसे ठंडा होने दें।
  • फिर इसे एक गहरे कंटेनर में निकालें और इसमें अच्छे से सभी ड्राय फ्रूट्स को बारीक काटकार गार्निश करें।
  • इसके बाद 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।

आइसक्रीम को कैस करें सर्व?

  • जब आपकी आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाए, तो इसे स्कूपर की मदद से एक कांच की कटोरी में निकालें।
  • इसके ऊपर से थोड़े से ड्राय फ्रूट्स या चेरी को डालकर इसे सजाएं।
  • इसमें फ्लेवर बढ़ाने के लिए आप ताजे फलों के टुकड़े जैसे आम या स्ट्रॉबेरी भी मिला सकती हैं।
  • फिर इसे बच्चों और घर के बड़ों को सर्व करना है।
  • इसे खाने के बाद आपके घरवाले बाहर की आइसक्रीम खाना भूल जाते हैं।
 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik