खाना अच्छा या खराब हम सभी इससे आने वाली महक से तय करते हैं। अगर किसी चीज से अजीब या तेज गंध आए, तो आमतौर पर हम उसे खराब मान लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जिनकी गंध इतनी तीखी होती है कि लोगों को नाक बंद करनी पड़ जाती है। मगर बात जब इनके स्वाद की आती है, तो ये बड़े से बड़े लजीज पकवानों को भी पीछे छोड़ देते हैं। आज के इस लेख में हम ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोग उनकी तेज गंध के बावजूद बड़े चाव और शौक से खाते हैं। आइए जानते हैं इनके नाम-

ब्लू चीज (Blue Cheese)

ब्लू चीज तीखी, सड़ी हुई और बहुत तेज गंध के लिए जानी जाती है, जिससे कई लोग दूर भागते हैं। इसके बावजूद, यूरोप और अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में लोग इसे बेहद शौक से खाते हैं। फ्रांस, इटली और ब्रिटेन में तो इसे शाही माना जाता है। वाइन, पिज्जा, बर्गर और सलाद में इसका क्रीमी और चटपटा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है।

इसे भी पढ़ें-पास्ता बिरयानी से लेकर टोमैटो आइसक्रीम तक, फिर वायरल हुए फूड के ये अनोखे कॉम्बिनेशन

ड्यूरियन (Durian)

दक्षिण-पूर्व एशिया का मशहूर ड्यूरियन को किंग ऑफ फ्रूट्स कहा जाता है। इसकी गंध इतनी तेज होती है कि इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ले जाना मना है। इसे थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिय और सिंगापुर जैसे देशों में लोग बड़े चाव से खाते हैं।

सुरस्ट्रोमिंग (Superstroming)

सुरस्ट्रोमिंग को स्वीडन के लोग फ्लैटब्रेड, उबले आलू, प्याज और खट्टी दही के साथ बड़े मजे में खाते हैं। इसे फर्मेंटेड बाल्टिक हेरिंग मछली से बनाया जाता है। इस डिब्बे को खोलते ही इतनी तेज गंध आती है कि हाल बुरा हो जाता है।

किमची (Kimchi)

किमची फरमेंटेड गोभी और मूली से बनाया जाता है। यह कोरिया का पारंपरिक व्यंजन है। लहसुन,अदरक और तीखी मिर्च के कारण इसमें से तेज और खट्टी गंध आती है। इसके बावजूद, साउथ कोरिया सहित पूरी दुनिया में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसका चटपटा, खट्टा और कुरकुरा स्वाद चावल, नूडल्स और सूप का जायका दोगुना कर देता है।

नट्टो (Natto)

सोयाबीन को फर्मेंटेड करने नट्टो को बनाया जाता है। यह जापान का लोकप्रिय पारंपरिक फूड है। अमोनिया जैसी तेज गंध और चिपचिपे, लिसलिसे टेक्सचर के कारण यह अजीब लगती है, लेकिन जापान में इसे नाश्ते के रूप में चावल के साथ बहुत शौक से खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-  आलू-चॉकलेट से लेकर दही-नूडल्स तक, घर पर ट्राई करने लायक हैं ये मजेदार कॉम्बिनेशन

अगली बार जब किसी खाने की गंध आपको अजीब लगे, तो तुरंत मना मत करिए। क्या पता, आप दुनिया के सबसे बेहतरीन स्वादों में से एक को चखने का मौका छोड़ रहे हों।

Image Credit-Freepik