बार‍िश का माैसम आते ही कुछ गरमा-गरम और स्‍वादि‍ष्‍ट खाने का मन करने लगता है। चाय की चुस्‍क‍ियों के साथ अगर प्‍लेट में कोई टेस्‍टी ड‍िश म‍िल जाए, तो मजा ही आ जाता है। भारत की बात करें तो हर राज्‍य की अपने खाने-पीने की परंपरा है। ब‍िहार भी इस मामले में पीछे नहीं है। ब‍िहारी खाना अपने स्‍वाद और देसी मसालों के ल‍िए जाना जाता है। यहां की ऐसी कई ड‍िशेज हैं ज‍िन्‍हें लोग सालों साल खाना पसंद करते ह‍ैं, बार‍िश के मौसम में इन्‍हें खाने का स्‍वाद और भी ज्‍यादा बढ़ जाता है।

अगर आप भी इस मॉनसून कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ब‍िहारी व्‍यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इन्‍हें घर पर आसानी से बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

दाल पीठा

दाल पीठा बिहार की बहुत ज्‍यादा पसंद की जाने वाली डिश है। इसे कई लोग बिहार का देसी मोमोज भी कहते हैं। इसे आप बनाकर चाय के साथ एंजॉय कर सकती ह‍ैं। इसे बनाने के ल‍िए आपको चा‍ह‍िए-

  • चावल का आटा
  • चना दाल
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • नमक

बनाने का तरीका भी जानें

इसे बनाने के ल‍िए चने के दाल को कम से कम चार से पांच घंटे के ल‍िए भि‍गोकर रख दें और फ‍िर पीस लें। इसमें आप अदरक, हरी मिर्च और नमक मिला दें। अब चावल के आटे का नरम आटा तैयार करें। इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उनमें दाल की स्टफिंग भरें और भाप में पका लें। इसे आप हरी चटनी के साथ खा सकती हैं। चाहें तो इसे फ्राई करके भी चाय के साथ खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में टपरी वाली चाय के साथ ट्राई करें ये फूड कॉम्बिनेशन, खाने में लगेंगी बेस्‍ट

खाजा

खाजा बिहार की एक बहुत ही मशहूर मिठाई है। बारिश में चाय के साथ इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है। ये भले ही मीठी होती है, लेक‍िन कुछ लोग इसे चाय के साथ जरूर खाते हैं। आप भी एक बार ये कॉम्‍ब‍िनेशन ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए ये चीजें चाह‍िए-

यह भी पढ़ें- मॉनसून में बनाएं ये 4 तरह के यूनिक क्रिस्पी पकौड़े

  • मैदा
  • घी
  • चीनी
  • पानी

बनाने का तरीका क्‍या है?

खाजा बनाने के ल‍िए मैदे में घी मिलाकर आटा गूंध लें। अब इसकी पतली लेयर बनाकर रोल करें और छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें थोड़ा सा दबा दें और घी में गोल्‍डन और क्र‍िस्‍पी होने तक तल लें। इसके बाद चीनी की चाशनी में डालकर निकाल लें। आप क्र‍िस्‍पी होममेड खाजा तैयार है।

यह भी पढ़ें- घर पर भी बना सकती हैं ढाबा स्‍टाइल Lasooni Paneer, ट्राई करें यह आसान रेस‍िपी

चना घुगनी

बारिश के मौसम में शाम की भूख के लिए चना घुगनी एक बढ़ि‍या स्‍नैक है। ये खाने में बहुत ही स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है। खास बात तो ये है क‍ि इसे बनाना भी आसान है। इसे बनाने के ल‍िए आपको चाह‍िए-

  • काला चना
  • प्याज
  • टमाटर
  • हरी मिर्च
  • मसाले

बनाने का तरीका भी जान लें

चना घुघनी बनाने के ल‍िए काले चने को रातभर के भिगोकर रख दें। शाम को बनाना है तो आप चने को सुबह भी भ‍िगो सकती हैं। अब इन्हें उबाल लें। इसके बाद कड़ाही में प्याज और टमाटर भूनें। इसमें अपनी पसंद के मसाले डालें और फिर उबले हुए चने मिला दें। कुछ मिनट पकाने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें। इसे भी आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार की शान हैं ये 5 तरह की कढ़ी, खाने का मजा कर देती ह‍ैं दोगुना; एक बार चखेंगी तो भूल नहीं पाएंगी स्‍वाद

ताे अगर आप भी बार‍िश का मजा दोगुना करना चाह‍ती हैं तो बिहार के ये व्यंजन आपको जरूर पसंद आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik