Lal Masoor Daal Ki Sabzi Recipe: इस बार आप घर पर बनाएं लाल मसूर दाल की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएं सभी; जानें रेसिपी
Lal Masoor Daal Sabzi Recipe: लाल मसूर का दाल बनाने की बजाए आप इसकी सब्जी बना सकती हैं, जिसे खाने के बाद आपके घरवाले खुश हो जाएंगे। साथ ही आपको भी दाल से बर्फी वाली सब्जी बनाने को मिल जाएगी।
Lal Masoor Daal Sabzi Recipe: मजेदार खाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन जब भी कुछ अच्छा खाना होता है तो हम बाहर से बनवाते हैं। साथ ही इसे खाते हैं। वरना घर पर वही दाल, चावल और सब्जी बनाते हैं, ताकि इसे खाने के बाद टेस्ट अच्छा हो जाए। इस बार आप ट्राई करें लाल मसूर की दाल से बनी बर्फी की सब्जी, जिसे खाने के बाद आपके घरवालों का मूड भी बदल जाएगा। साथ ही आपको कुछ अलग बनाने को मिल जाएगा। आइए बताते हैं किस तरह आप इस सब्जी को बना सकती हैं।
लाल मसूर दाल बर्फी की सब्जी
इसके लिए आपको सबसे पहले लाल मसूर दाल को 2 से 3 घंटे भिगोकर रखना है।
जब ये अच्छे से भीग जाए, तो इसे मिक्सी में पीस लें।
फिर आपको इस पीसे हुए मिश्रण को कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर इसमें दाल डालकर अच्छे से पकाना है। इसमें आपको जरूरी चीजों को भी मिक्स करना है। इसे अच्छे से पकाना है, जबतक ये गाढ़ा न हो जाए।
जब ये अच्छे से पक जाए, तो इसे एक प्लेट में निकालकर अच्छे से ठंडा होने दें।
लाल मसूर दाल बर्फी की सब्जी के लिए बनाएं ग्रेवी
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्ची और लहसून को एक पैन में तेल डालकर पकाएं।
इसमें हल्का सा नमक डालें और इसे ढक्कर रख दें।
जब ये पक जाएं, तो इसे ठंडा करके मिक्सा में पीस लें।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
लाल मसूर दाल की सब्जी Recipe Card
लाल मसूर दाल की सब्जी रेसिपी
Total Time :40min
Preparation Time : 10min
Cooking Time : 25
Servings : 5
Cooking Level : Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar
सामग्री
लाल मसूर का दाल-1 कप
हिंग- 1 चुटकी
हरी मिर्च - 2 से 3
हल्दी पाउडर-1 चम्मच
धनिया पाउडर-2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
पानी
तेल
टमाटर- 2 बड़े
प्याज- 2 बड़ी
लहसून- 5 से 6 कलियां
हरा धनिया
विधि
Step 1 :
लाल मसूर दाल को 2 से 3 घंटे भिगोकर रखना है।
Step 2 :
जब ये अच्छे से भीग जाए, तो इसे मिक्सी में पीस लें।
Step 3 :
कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर इसमें दाल डालकर अच्छे से पकाना है।
Step 4 :
एक प्लेट में निकालकर अच्छे से ठंडा होने दें।
Step 5 :
आपको सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्ची और लहसून को एक पैन में तेल डालकर पकाएं।
Step 6 :
हल्का सा नमक डालें और इसे ढक्कर रख दें।
Step 7 :
जब ये पक जाएं, तो इसे ठंडा करके मिक्सा में पीस लें।
Step 8 :
इससे आपकी ग्रेवी तैयार हो जाएगी।
Step 9 :
ग्रेवी को एक पैन में डालना है। फिर इसे जरूरी मसाले डालकर अच्छे से पकाना है।
Step 10 :
इसमें बर्फी को डालें और कुछ देर तक पकाएं।
Step 11 :
धनिया डालकर गार्निश करें। इसके बाद इसे गर्मा गर्म रोटी के साथ सर्व करें।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।