बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया और सितारो की ग्लैमरस लाइफ फैंस को खूब पसंद आती है। हालांकि, इस चमक-धमक भरी दुनिया के पीछे कुछ काले पन्ने भी हैं, जिनके बारे में अक्सर बात नहीं की जाती है। सेलिब्रिटीज भी इंडस्ट्री से जुड़ी इन बातों के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो इंडस्ट्री से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी से बात करते हैं। अन्नू कपूर इन्ही में से एक हैं। अन्नू कपूर कई बार अपने कुछ स्टेटमेंट्स के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने कई ऐसी बातें भी कही हैं, जो इंडस्ट्री की इनसाइड स्टोरी के बारे में बात करती हैं। कुछ वक्त पहले एक जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इंटिमेट सीन की शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। शूटिंग के दौरान इंटीमेट सीन के पीछे की कड़वी सच्चाई शेयर करते हुए एक्टर ने बताया था कि एक बार डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी एक एक्टर नहीं रुका और हीरोइन को किस करता रहा। उन्होंने बताया कि कई एक्टर्स ऐसा करते हैं और जान-बूझकर डायरेक्टर की बात को नजरअंदाज कर देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा था?

डायरेक्टर ने कह दिया था कट पर फिर भी हीरो ने...

अन्नू कपूर ने इस इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए बताया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो इतना एक्साइटेड हो गया था कि जान-बूझकर उनसे सीन को शूट करना जारी रखा। डायरेक्टर के बार-बार कट बोलने के बाद भी उनसे एक्ट्रेस को नहीं जाने दिया। अन्नू कपूर ने बताया था हीरो जबरदस्ती हीरोइन को पकड़ा रहा और आखिर में हीरोइन को भागना पड़ा। उन्होंने ये भी बताया कि हीरोइन इतना डर गई थी कि वो दो दिनों तक घर से बाहर नहीं निकली। इस पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि वो किसी का नाम नहीं लेंगे, लेकिन अगर वो हीरोइन से पॉडकास्ट को देख रही होंगी, तो वो उनकी बातों से सहमत होंगी।

यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया के लिए 'क्या दूधिया बदन है' कमेंट पर अन्नू कपूर ने दी सफाई, पहले प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी दिया था अजीब बयान

महिलाओं के सम्मान को लेकर कही यह बात

अन्नू कपूर ने इस पॉडकास्ट में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा कि सेट पर महिलाओं के लिए एक सेफ स्पेस होना चाहिए। कई एक्टर्स जान-बूझकर हीरोइन को असुरक्षित महसूस करवाते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। पुरुषों की जिम्मेदारी है कि वो सभी महिलाओें का सम्मान करें और शूटिंग के माहौल का फायदा उठाते हुए कुछ भी गलत न करें।

 

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मेरी बहन के साथ बेवफाई...', दिवंगत ओमपुरी पर भड़के अन्नू कपूर, पहले भी कई बार कर चुके हैं एक्टर की आलोचना

बता दें कि अन्नू कपूर इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर बेबाकी से बोलते नजर आए हैं। हालांकि, उनके कुछ स्टेटेंटमेंट्स के लिए वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुके हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।