Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:53 AM IST

तमन्ना भाटिया के लिए 'क्या दूधिया बदन है' कमेंट पर अन्नू कपूर ने दी सफाई, पहले प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी दिया था अजीब बयान

अन्नू कपूर ने कुछ वक्त पहले एक पॉडकास्ट के दौरान तमन्ना भाटिया की बात आने पर कहा था, 'आहा, माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है..।' इस कमेंट पर खूब बवाल मचा था और उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब इसे लेकर अन्नू कपूर ने सफाई दी है और ये भी कहा है कि तमन्ना उनकी बेटी की उम्र की हैं और उनके मन में...
Updated:- 2026-04-25, 18:12 IST
Tamannaah Bhatia controversy Annu Kapoor comment

अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, इसमें उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक, कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस बातचीत में उन्होंने अपने उस बयान पर भी बात की, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। दरअसल, पिछले साल एक पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे तमन्ना भाटिया के बारे में बात की गई और पूछा गया कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, 'आहा, माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है।' इस बयान पर काफी बवाल हुआ था और सोशल मीडिया पर अन्नू कपूर को काफी फजीहत भी झेलनी पड़ी थी। अब एक्टर ने इस बयान पर सफाई दी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है। बता दें कि एक्टर पहले प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक कमेंट करके भी बुरे फंस चुके हैं और तब प्रियंका ने गुस्से में उनके कमेंट का जवाब भी दिया था।

तमन्ना भाटिया पर दिए बयान को लेकर अन्नू कपूर ने दी सफाई

annu kapoor reacts on his statement about tamannaah bhatia

हाल ही में अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने इस बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "लोगों ने मझे खूसट बुड्ढा...ये तो सठिया गया है...दिमाग खराब हो गया है और पता नहीं क्या-क्या कहा, मुझे गालियां भी दीं, लेकिन मेरा कहना ये है कि अगर मैं दूधिया बदन बोल दिया, तो इतना बवाल हो गया, वहीं अगर मैं अंग्रेजी में मिल्की बॉडी कहता, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती...खैर, अगर तमन्ना को मेरी बात बुरी लगी हो तो मैं उनसे माफी मांगने और पैर छूने को तैयार हूं...मैं एक 71 साल का इंसान हूं....मैं उनके पैर छुउंगा...तो उन्हें कैसा लगेगा? " बता दें कि अन्नू कपूर ने ये भी कहा कि तमन्ना उनकी बेटी की उम्र की हैं और उनके मन में कोई गलत भावना नहीं थी, उन्हें अपनी सच्चाई पता है।

यह भी पढ़े- 'माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है'...बॉलीवुड एक्टर के 5 ऐसे भद्दे कमेंट, जो आपको कर देंगे सोचने पर मजबूर

एक वक्त पर अन्नू कपूर के स्टेटमेंट पर चढ़ा था प्रियंका चोपड़ा का पारा

priyanka cchopra andd annu kapoor
अन्नू कपूर ने एक वक्त पर '7 खून माफ' फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक इंटिमेट सीन दिखाया जाना था, लेकिन प्रियंका ने इसके लिए मना कर दिया था, क्योंकि वो कम्फर्टेबल नहीं थीं। इसके बाद वो सीन शूट नहीं हुआ था। इस बात को लेकर अन्नू कपूर ने कहा था कि प्रियंका को इंटिमेट सीन करने से दिक्कत नहीं है, वो पहले भी ऐसे कई सीन कर चुकी हैं, लेकिन वो अच्छे नहीं दिखते, इसलिए प्रियंका ने ये सीन करने से मना कर दिया। ये बयान खूब वायरल हुआ था और प्रियंका ने इस पर रिएक्ट भी किया था। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा था कि अगर कोई इंटिमेट सीन करना चाहता है और फिर उसे लेकर इस तरह के वाहियात कमेंट करता है, तो उसे इस तरह की फिल्म में काम ही नहीं करना चाहिए।


यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मेरी बहन के साथ बेवफाई...', दिवंगत ओमपुरी पर भड़के अन्नू कपूर, पहले भी कई बार कर चुके हैं एक्टर की आलोचना

 

बता दें कि अन्नू कपूर के अलावा भी कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर अजीबोगरीब कमेंट कर चुके हैं। फिलहाल अन्नू कपूर ने अपने बयान पर सफाई भी दे दी है। हालांकि, ऑडियंस का इस पर क्या रिएक्शन होगा, ये देखना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।