बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है और फिल्म को लेकर काफी बज है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान अपने बर्थडे पर फैंस को एक खास तोहफा देने वाले हैं। शाहरुख के 61वें बर्थडे यानी 2 नवंबर, 2026 को 'किंग' फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या अपडेट सामने आ रही है?
शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज होगा 'किंग' का टीजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' का टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेकर्स की तरफ से 2 नवंबर की तारीख को 'किंग' की टीजर रिलीज के लिए फाइनल किया गया है। यह शाहरुख और 'किंग' फिल्म की टीम की तरफ से शाहरुख के फैंस के लिए तोहफा होगा। बता दें कि इससे पहले 2 नवंबर 2025 को शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर 'किंग' का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज किया गया था।
'किंग' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर से मुंबई के गोरेगांव में फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है। मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हुई है और फिल्म के क्लाइमैक्स में कई धुआंधार एक्शन सीन देखने को मिलने वाला है।
शाहरुख खान और सुहाना खान डांस करते आएंगे नजर
'किंग' में शाहरुख और सुहाना एक साथ पर्दे पर एक डांस सीक्वेंस करते नजर आएंगे। इस डांस नंबर की शूटिंग भी फिलहाल की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसे कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया सामजी कोरियोग्राफ कर रहे हैं। फिल्म के एक गाने में करीना कपूर भी ठुमके लगाती नजर आएंगी।
'किंग' की स्टारकास्ट पर डालें नजर
शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद 'पठान' के बाद अब 'किंग' में धमाकर करने जा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खाना, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत नजर आएंगे। फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ बताया जा रहा है और यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की 'किंग' में हुई करीना कपूर की एंट्री, 15 साल बाद बेबो संग रोमांस करेंगे बादशाह?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
