Shah Rukh Khan Variety List: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले सितारों की बात हो और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है। अपनी दमदार अदाकारी, अलग अंदाज और दुनिया भर में फैली फैन फॉलोइंग के दम पर किंग खान ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि इस बार उन्होंने एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, जो हर भारतीय फिल्म प्रेमी के लिए गर्व की बात है।
दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Variety List) को दुनिया के 100 सबसे महान फिल्म सितारों की लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट में वह अकेले भारतीय एक्टर हैं। यानी सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के बजाय इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किंग खान करते नजर आए हैं।
दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों में शाहरुख खान
अमेरिका की मशहूर एंटरटेनमेंट मैगजीन 'वैरायटी' (Variety) ने 18 नवंबर 2026 को '100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम' की लिस्ट जारी की। इसमें शाहरुख खान को 92वां स्थान दिया गया है। इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि पूरी लिस्ट में जगह बनाने वाले वह इकलौते भारतीय एक्टर हैं।
यह पहचान बताती है कि शाह रुख की लोकप्रियता सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में उनके अभिनय और स्टारडम को सराहा जाता है।
image credit-instagram (iamsrk)
शाहरूख खान की फिल्में
शाहरुख खान के सफर का जिक्र करते हुए अंतरराष्ट्रीय पोर्टल ने उन्हें बॉलीवुड सिनेमा का दिग्गज बताया। उनकी शख्सियत की खासियत बताते हुए कहा गया कि उनके एक्टिंग में ड्रामा और बेबाक अंदाज के साथ हास्य का भी शानदार मेल देखने को मिलता है। यही खूबियां उनके स्टारडम को अलग-अलग दौर में मजबूत बनाती रही हैं।
उनकी फिल्मों की बात करें तो 'बाजीगर' और 'डर' ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। वहीं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'देवदास' जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक हीरो के तौर पर दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की 'किंग' में हुई करीना कपूर की एंट्री, 15 साल बाद बेबो संग रोमांस करेंगे बादशाह?
किंग खान के साथ इन दिग्गजों का भी नाम
भारत में शाहरुख खान को उनके चाहने वाले प्यार से 'किंग खान' कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान उनके इसी स्टारडम को एक बार फिर साबित करती है। इस लिस्ट में उनके अलावा मर्लिन मोनरो, हम्फ्री बोगार्ट, चार्ली चैप्लिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न, सिडनी पोइटियर, मार्लन ब्रैंडो, टॉम क्रूज, तोशिरो मिफुने और बारबरा स्ट्रीसैंड जैसे दिग्गज कलाकारों को भी शामिल किया गया है।
image credit-instagram (iamsrk)
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' (Shahrukh Khan King Movie) में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी सहित कई कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- क्या बनेगी शाहरुख खान की Om Shanti Om Sequel 2? लेखक मयूर पुरी ने बताई पूरी बात, बोले- 300 करोड़ की होगी ओपनिंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- instagram (salman khan, amitabh bachchan)
