Shah Rukh Birthday Gesture: हर साल 2 नवंबर की आधी रात को मन्नत के बाहर जो नजारा होता है, वो किसी त्योहार से कम नहीं होता। फैंस घंटों इंतजार करते हैं ताकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan birthday) बालकनी पर आएं और हाथ हिलाकर उन्हें शुक्रिया कहें, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ।

इस साल शाहरुख अपने इस आइकॉनिक बंगले से कुछ समय के लिए शिफ्ट हो गए हैं, जिस वजह से यह सालों पुरानी परंपरा टूट गई। फिर भी फैंस ने मन्नत के बाहर आना नहीं छोड़ा। आधी रात को हजारों की भीड़ अपने हीरो को बर्थडे विश करने पहुंच गई और किंग खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

हाथ से लिखे नोट से जीता फैंस का दिल

भले ही शाहरुख खुद सामने नहीं आए, लेकिन उन्होंने फैंस के लिए एक खास तोहफा जरूर छोड़ा। मन्नत के बाहर लगे एक बड़े बिलबोर्ड पर उनके हाथ से लिखा हुआ नोट लगाया गया था। नोट में लिखा था, 'आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया। मेरी तरफ से भी आप सभी को ढेर सारा प्यार।' अंत में उन्होंने अपना साइन किया।

बर्थडे बना 'किंग' का प्रमोशन इवेंट

किंग, शाहरुख के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की फिल्म है और मेकर्स ने बर्थडे को प्रमोशन के बड़े मौके में बदल दिया। रविवार को ही मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को शाहरुख की तस्वीरों और बर्थडे विश से सजा दिया गया था। पिछले मंगलवार को ही शाहरुख ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में वह हाथ में गन लिए आग के बीच से निकलते हुए दिख रहे हैं।

image credit-instagram (iamsrk)

किंग का पहला गाना हुआ रिलीज

इसी बीच फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो चुका है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। यह एक रोमांटिक डांस नंबर है जिसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, लिरिक्स कुमार के हैं और कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया की है। गाने में सबसे सरप्राइजिंग बात एड शीरन का इंग्लिश रैप है।

कब रिलीज होगी 'किंग'? (King Release Date)

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। यह पठान के बाद शाहरुख और सिद्धार्थ की दूसरी फिल्म है। डंकी के बाद यह शाहरुख की 3 साल में पहली फिल्म होगी।

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-instagram (iamsrk)