'रामायण: प्रथम संकल्प' का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में दुनियाभर में रिलीज किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर 'श्री राम' की भूमिका में हैं। वहीं साई पल्लवी, माता सीता और यश, रावण का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल इस फिल्म में हनुमान बनेंगे। हालांकि, पार्ट के ट्रेलर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली, क्योंकि बताया जा रहा है कि पार्ट 1 में उनका रोल काफी कम होगा। हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में बात की है और यह भी कहा है कि 'रामायण' एक ऐसी महागाथा है, जिसे दो पार्ट्स में समेटना बहुत मुश्किल है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
'रामायण' को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर?
रणबीर कपूर ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में कुछ ऐसा कहा है, जिसने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। रणबीर कपूर ने कहा है कि दूसरा पार्ट, पहले की तुलना में ज्यादा भव्य होगा। उन्होंने यह भी बताया है कि 'रामायण' के दूसरे पार्ट की आधी शूटिंग पूरी हो गई है। बता दें कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस दिवाली पर और अगला पार्ट साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
हनुमान के किरदार पर कही थी यह बात
रणबीर कपूर ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा की दूसरे पार्ट में सनी देओल का स्क्रीन टाइम भी ज्यादा होगा। बता दें कि सनी देओल फिल्म में हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं। पहले पार्ट के टीजर और ट्रेलर में सनी देओल नजर नहीं आए और इसे लेकर फैंस ने काफी निराशा भी जाहिर की थी। हालांकि, रणबीर कपूर के स्टेटमेंट से कंफर्म है कि दूसरे पार्ट में सनी देओल का स्क्रीन स्पेस काफी होगा। बात अगर पहले पार्ट की करें, तो ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें सनी देओल, हनुमान जी के रोल में नजर आएंगे, लेकिन वह फिल्म के आखिर में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- 'अब एनिमल जैसी फिल्में मत करना...', टीवी के कृष्ण ने दी रणबीर कपूर को सलाह
'रामायण' की कहानी को दो पार्ट्स में समेटना है बेहद मुश्किल
रणबीर कपूर ने यह भी कहा कि 'रामायण' की महागाथा को दो पार्ट्स में समेटना बेहद मुश्किल है। यह 10 भाग में बनने वाली फिल्म है। उन्होंने दर्शकों को इस बात का भी भरोसा दिलवाया कि फिल्म की कहानी में कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया गया है।
'रामायण' का ट्रेलर इन वजहों से हो रहा है ट्रोल
'रामायण' के ट्रेलर को देखकर कई लोगों ने जहां इसे एक दिव्य अनुभव बताया, वहीं किरदारों की एक्टिंग, कपड़े और वीएफएक्स समेत कई चीजों को लेकर इसे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है
'रामायण पार्ट 1' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। ऐसे में देखना होगा कि इसे बॉक्स ऑफिस पर क्या रिस्पॉन्स मिलता है? अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
