यशराज फिल्म्स अपने स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' के साथ पूरी तरह तैयार है। यह फीमेल स्पाई वाली पहली फिल्म है और यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी और यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म की पहली झलक में आलिया का किरदार सीता दमदार एक्शन करते हुए नजर आया और इसके ट्रेलर में ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में आलिया भट्ट , बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यशराज के स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्मों को फैंस ने बहुत पसंद किया है और इसमें सबसे ऊपर शाहरुख खान की 'पठान' का नाम आता है। इसके सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा है। कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है, लेकिन फिर भी अभी बात आगे नहीं बढ़ी है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की 'पठान' का सीक्वल 'पठान 2', आलिया भट्ट की 'अल्फा' की वजह से उलझ गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
'पठान' के सीक्वल पर क्या है अपडेट?
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेजी पर हैं। पिछले साल के आखिर में खबरें आई थीं कि फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पूरी गई है। दुबई में डैन्यूब ग्रुप के एक इवेंट में ग्रुप के फाउंडर ने भी 'पठान 2' का जिक्र किया था। यूं भी जब शाहरुख खान की 'पठान' ब्लॉकबस्टर हुई थी, तबसे ही इसके सीक्वल को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीक्वल की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।
मेकर्स इस फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और 'धुरंधर' के बाद जासूसी वर्ल्ड और इसकी फिल्मों को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। कई रील्स भी वायरल हुई थीं जिसमें आदित्य धर की 'धुरंधर' और आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों जैसे 'पठान' और 'टाइगर' की तुलना की गई थी और वाईआरएफ की फिल्मों को काफी ट्रोल भी किया गया था। ऐसे में इस बार मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
क्या 'अल्फा' की वजह से लगा 'पठान' पर ब्रेक?
इन दिनों 'पठान 2' को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। वायरल दावों की मानें तो 'पठान 2' का बनना काफी हद तक अल्फा की सफलता पर निर्भर करता है। आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को अगर फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो शायद वाईआरएफ 'पठान 2' पर दांव लगाने में सोच सकता है। मेकर्स नहीं चाहते कि वाईआरफ स्पाई यूनिवर्स की साख कम हो, ऐसे में 'अल्फा' के कलेक्शन और ऑडियंस के फीडबैक पर 'पठान' का सीक्वल निर्भर करेगा। ऐसे मे अल्फा की परफॉर्मेंस, पठान के सीक्वल का भविष्य तय कर सकती है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि 'अल्फा' को मिले रिस्पॉन्स के आधार पर 'पठान 2' की कहानी, वीएफएक्स या बाकी चीजों में बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि ऑडियंस को निराशा न हो।
यह भी पढ़ें- Alpha Trailer X Reactions: 2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में छा गईं आलिया और शरवरी, फैंस को पसंद नहीं आईं ये बातें
यशराज की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। वहीं शाहरुख खान की 'पठान 2' को लेकर भी काफी बज है। हालांकि, इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
