आलिया भट्ट, अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' इस शुक्रवार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर काफी बज था और इससे काफी उम्मीदें भी थीं। हालांकि, इसे ज्यादातर क्रिटिक्स और दर्शकों ने खराब रिव्यूज दिए। सोशल मीडिया पर भी इसे खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आलिया भट्ट को इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन इस सबका असर फिल्म की कमाई पर होता नहीं दिख रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेशक धीमी शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसका कलेक्शन बढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ से खाता खोला था और कल यानी शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं आज फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिला है। आज इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 13.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो गया है?
'अल्फा' ने अब तक की कितनी कमाई?
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' खराब रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खाता भले ही सिंगल डिजिट में खोला हो, लेकिन उसके बाद से इसकी कमाई रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। फिल्म को आज देशभर में 7,439 शोज मिले थे और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 34 करोड़ रुपये हो गया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58.80 करोड़ रुपये हो गया है।
| 'अल्फा' | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| डे 1 | 9.25 करोड़ |
| डे 2 | 11.50 करोड़ |
| डे 3 | 13.25 करोड़ |
| कुल कमाई | 34 करोड़ रुपये |
यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म की कमजोर शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई
करण जौहर ने की 'अल्फा' की तारीफ
आलिया भट्ट की यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन रिलीज के साथ ही यह ट्रोलर्स के निशाने पर है। हालांकि, इसी बीच करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' की तारीफ में कसीदे पड़े और आलिया की एक्टिंग की खूब तारीफ की और लोगों से ऑनलाइन नेगेटिविटी न फैलाने को कहा।
उन्होंने कहा कि दर्शकों की कम संख्या के बीच भी 'अल्फा' ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह इस बात का सुबूत है कि आलिया का स्टारडम दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रहा है। बता दें कि इस स्टोरी में करण ने आलिया और वाईआरएफ की तो जमकर तारीफ की है, लेकिन कहीं भी शरवरी के नाम का जिक्र नहीं किया है और इसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आलिया भट्ट की 'अल्फा' शनिवार को रही सुस्त या की तगड़ी कमाई? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
खराब रिव्यूज के बीच भी 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
