Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म की कमजोर शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपू्र स्टारर फिल्म 'अल्फा' आज 3 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को ज्यातार क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खराब रिव्यूज दिए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है?  
Updated:- 2026-07-03, 23:23 IST
image

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मोस्ट अवेटेड फिल्म एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जितना बज था, फिल्म उस तरह से परफॉर्म करती नजर नहीं आ रही हैं। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने खराब रिव्यूज दिए हैं और यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन लगभग 9 करोड़ रुपये कमाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कलेक्शन की पूरी डिटेल्स।

'अल्फा' ने पहले दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें अभी रात के शोज के आंकड़े जुड़ना बाकी है। फिल्म के बजट और इसे लेकर जिस तरह बज था, उसके हिसाब से इसे धीमी शुरुआत कहा जाएगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.80 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को आज भारत में 7,534 शोज मिले थे। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 15.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म

'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले वॉर 2 ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और शाहरुख खान की पठान ने पहले दिन भारत में 57 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें- Alpha BO Day 1 Prediction: आलिया भट्ट की फिल्म क्या बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड? पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन

'अल्फा' को नहीं मिले हैं अच्छे रिव्यूज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' को ज्यादातर क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खराब रिव्यूज दिए हैं। लगभग सभी का कहना है कि फिल्म की कहानी बेहद कमजोर है और आलिया, एक्शन रोल में बिल्कुल नहीं जच रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब फजीहत हो रही है और इसे वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबके कमजोर फिल्म बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Alpha X Review: कमजोर कहानी पर एक्टिंग दमदार, आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म देखकर क्या बोली ऑडियंस?

 

खराब रिव्यूज के बीच 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है, यह देखना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।