Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

क्या आलिया भट्ट की 'अल्फा' शनिवार को रही सुस्त या की तगड़ी कमाई? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। कल 3 जुलाई को फिल्म ने भारत में 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस मूवी को कुछ खास अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने आज यानी रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की है?  
Updated:- 2026-07-04, 23:00 IST
image

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा उम्मीदों पर बिल्कुल खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने अच्छे रिव्यूज नहीं दिए हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म को लेकर काफी बज था क्योंकि यह वाईआरएफ यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है। हालांकि, यह इस यूनिवर्स की सबसे कमजोर कड़ी निकली फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और आज दूसरे दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉबी देओल, शरवरी वाघ, आलिया भट्ट और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म की शुरुआत इसके बजट के हिसाब से धीमी नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अल्फा फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन यानी शनिवार को उछाल देखने को मिला। फिल्म ने रात 10 बजे तक 11.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में घरेलू ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ रुपये है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 37.60 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ों में अभी रात के शोज का कलेक्शन जुड़ना बाकी है। ऐसे में अभी आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म की कमजोर शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई

'अल्फा' फिल्म की कहानी

अल्फा वाईआरएफ यूनिवर्स की स्पाई एक्शन थ्रिलर है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। कहानी में बॉबी देओल, सीता (आलिया) को पाल पोस कर बड़ा करते हैं और उसके 18वें बर्थडे पर एक खास मिशन के बारे में बताते हैं। बॉबी देओल बागी कमांडर के रोल में हैं। आलिया की एक बिछड़ी हुई बहन भी है, जिसका रोल शरवरी निभा रही हैं। ऑडियंस की मानें तो इसकी कहानी में दम नहीं है और कोई लॉजिक भी नहीं है। आपको सब कुछ बचकाना सा लगेगा। आलिया बेशक एक शानदार अदाकारा हैं, लेकिन यह रोल उन पर नहीं जच रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Alpha X Review: कमजोर कहानी पर एक्टिंग दमदार, आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म देखकर क्या बोली ऑडियंस?

खराब रिव्यूज के बीच 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है, यह देखना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।