क्या आप जानते हैं कि सुबह की एक प्याली कॉफी न केवल आपकी नींद को दूर करती है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी के गहरे राज भी खोलती है? एक्सपर्ट का मानना है कि हमारी छोटी-छोटी आदतें हमारे स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। इससे संबंधित British Psychological Society की रिसर्च भी सामने आई है, जो बताती है कि आप जिस तरह की कॉफी पीना पसंद करते हैं, वह सीधे तौर पर आपके व्यवहार, धैर्य और सोचने के तरीके से जुड़ी होती है। आइए जानते हैं आपकी पसंदीदा कॉफी आपके बारे में क्या कहती है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

कॉफी और पर्सनैलिटी का आपसी संबंध

ब्लैक कॉफी (Black Coffee): इस कॉफी पीने वाले लोग सीधे होने के साथ-साथ साहसी और काम से काम रखने वाले हो सकते हैं। 

झाग वाली कॉफी (Cappuccino/Foam Lovers): जिन्हें कॉफी के ऊपर बहुत सारा झाग पसंद होता है, वे हर काम को अपने नियंत्रण में रखना पसंद कर सकते हैं। ऐसे लोग काफी व्यवस्थित और बारीकियों पर ध्यान देने वाले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- करियर या परिवार... शादी के बाद जॉब छोड़ने का प्रेशर बढ़ा रहा है स्ट्रेस? ऐसे पाएं सॉल्यूशन

लाते (Latte): मखमली स्वाद वाली लाते कॉफी पसंद करने वाले लोग अक्सर दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इनमें चिंता का लेवल थोड़ा अधिक हो सकता है।

इंस्टेंट कॉफी (Instant Coffee): यदि आप झटपट बनने वाली इंस्टेंट कॉफी पसंद करते हैं, तो आप जिंदगी को बेहद आराम से जीते हैं, लेकिन आपमें काम को टालने की आदत भी हो सकती है।

एक्सपर्ट की राय

जरूरी नहीं कि यहां दी गई जानकारी हर वर्ग के लोगों के लिए शत-प्रतिशत सटीक बैठे, लेकिन कुछ शोध ऐसे हैं जो इशारा करते हैं कि हमारे मन की प्राथमिकताएं हमारे रोजमर्रा के फैसलों में झलकती हैं। आपकी कॉफी का प्रकार जो भी हो, यह तय है कि एक कप कॉफी आपके मूड को बेहतर बनाने और लोगों से जुड़ने का एक बेहतरीन माध्यम है।

यह भी पढ़ें- Gen Z फोन कॉल से क्यों बचती है? जानिए इसकी असली वजह

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific